Lockdown: पुलिस अधिकारियों के ड्राइवर्स द्वारा सरकार के आदेश का उल्लंघन,

Lockdown: पुलिस अधिकारियों के ड्राइवर्स द्वारा सरकार के आदेश का उल्लंघन,

मंदसौर।तरुण राठौर

महामारी के दौर में सरकार ने सख्त निर्देश दिए है कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क पहने घर से नही निकलेगा। यदि कोई इस नियम का अवेहलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिसमें उसे तीन साल कारावास व जुर्माने का प्रावधान रहेगा। इस निर्देश के बाद भी कई लोग नगर में बिना मास्क पहने घर से बाहर निकल रहे है। जिन्हें पुलिस मास्क पहने की हिदायत देते हुए निर्देश बता रही है।

जिसके चलते आज नगर में सीएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मास्क व ग्लोबज वितरण किए। परन्तु कुछ पुलिस अधिकारियों के ड्राइवर है जो बिना मास्क के वाहन चला रहे है। और साथ ही बगल की सीट पर अधिकारी स्वयं बैठे है। लेकिन वह भी अपने ड्रायवर को मास्क लगाने की हिदायत नही दे रहे है। जो सरकार के निर्देश की अवेलहना है। वहीं वैश्विक स्तर पर फैल रही नोबेल कोरोना वायरस कोबीड19 संक्रमण के चलते कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मंदसौर द्वारा आदेश के तहत कोई भी व्यक्ति बिना वजह घर के बाहर नही घुमेगा। अतिआवश्यक कार्य हेतु बाहर निकलने वाले व्यक्तियों को चेहरे पर मास्क लगाकर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा। पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी द्वारा सक्रमण के बचाव के लिये आदेश का सख्ती से पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया था ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews