लूटेरा दूल्हा : महज 6 दिन में की दो शादियां, दहेज लेकर फरार, मामला दर्ज

इंदौर

खंडवा, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में लुटेरी दुल्हन (Looteri Dulhan) के मामले कम थे जो अब लुटेरे दूल्हे का मामला भी सामने आया है। मध्य प्रदेश से एक ऐसे लुटेरे दूल्हे का वाक्या सामने आया है जिसने सिर्फ 6 दिन में दो शादी (two Marriage) की है। यह लुटेरा दूल्हा मूसाखेड़ी इंदौर (Indore) का रहने वाला है और पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) है। इसने सिर्फ 6 दिन के भीतर दो शादियां की और दोनों ससुराल से मिला दहेज और नगद लेकर फरार हो गया। वारदात करने के बाद से ही वह अपने घर पर नहीं लौटा है और उसका मोबाइल भी बंद चल रहा है।  इस लुटेरे दूल्हे ने जिस लड़की से पहले शादी की थी वो खंडवा की रहने वाली है। उसके परिजनों ने इसके खिलाफ केस दर्ज कराया है, साथ ही आरोपी को पकड़ कर सख्त कार्रवाई करने के लिए एसपी को आवेदन भी दिया है।

गौरतलब है कि का खंडवा (Khandwa) के रहने वाले मोहन पंचाल की 25 साल की बेटी पूजा की शादी इंदौर के मूसाखेड़ी के रहने वाले नवीन पंचाल जो कि 26 साल का है उससे 4 महीने पहले शादी तय हुई थी। बीते 2 दिसंबर को पूजा और नवीन की शादी सभी रीति रिवाज के साथ पूरी हुई, जिसमें दोनों के परिजनों के साथ साथ इनके रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल हुए। मोहन पंचाल ने अपनी इकलौती बेटी की शादी पर उसे गृहस्थी का सारा सामान दिया था। बताया जा रहा है कि पूरी शादी में मोहन पंचाल के 10 लाख रुपए खर्च हुए थे। वहीं विदाई के बाद पूजा अपने ससुराल पहुंच गई थी। उसके कुछ समय बाद नवीन ने पूजा से कहा कि मुझे कुछ काम के सिलसिले में कुछ दिनों के लिए भोपाल (Bhopal) जाना पड़ेगा और इतना कह कर वो वहा से चला गया।

ये भी पढ़े- शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे को चकमा देकर फरार हुई दुल्हन, बिचौलिए ने लिए थे एक लाख

वही महू की रहने वाली घनश्याम कोवर की बेटी नंदिता से शादी (Marriage) करने के लिए नवीन निकल गया। 3 दिसंबर को नवीन की नंदिता के साथ शादी की सारी रस्में शुरू हो गई। 7 दिसंबर को दोनों की शादी हो गई। वहीं दूसरी शादी के बाद लुटेरे दूल्हा नवीन पंचाल ने अपनी पहली बीवी को फोन करके कहा कि कि मैं भोपाल में हूं तुम मायके चले जाना मैं तुम्हें लेने आ जाऊंगा।

वही नवीन की दूसरी शादी के रिसेप्शन (Wedding Reception) में पहली दुल्हन के रिश्तेदार और उनके दोस्त शामिल हुए, जब वह दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने स्टेज पर पहुंचे तो नवीन को देखकर उन्होंने उसे पहचान लिया और चौक गए। उन्होने तुरंत खंडवा फोन किया लेकिन पूजा और उसके घर वालों को इस पर यकीन नहीं हुआ। जिसके बाद रिश्तेदारों ने शादी का फोटो पूजा के घर वालो को मोबाइल पर भेजा। जब इस पूरे मामले को लेकर पूजा उसके मां बाप ने नवीन के घर फोन किया तो उसके घर वालो का कहना था कि हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। नवीन तो काम से भोपाल गया हुआ है।

ये भी पढ़े- Sex Racket – पूर्व विधायक के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

वही खंडवा में 2 दिसंबर को पूजा के साथ हुई शादी में युवक के पिता, माता भाई बहन और उसके रिश्तेदार मौजूद थे, लेकिन दूसरी शादी में नवीन दोस्तों को रिश्तेदार बनाकर लेकर गया था। जब इस पूरे मामले का खुलासा पूजा के रिश्तेदारों ने नंदिता से किया तो उसने कहा कि नवीन से वह जबरदस्ती शादी नहीं कर रही है। उनकी शादी  पहले ही तय हो चुकी था । 2 महीने पहले ही हमारी शादी की तैयारियां शुरू हो गई थी।

वह इस पूरे मामले को लेकर अधिवक्ता सरदार सिंह तंवर कहते हैं कि आरोपी जानता था कि उसे महज 5 दिन के अंदर दूसरी शादी करनी है। आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक शोषण भी किया है और वो दहेज का सामान लेकर फरार हो गया है। इधर एसपी विवेक सिंह ने बताया कि पूजा के परिजनों ने शिकायत का आवेदन दिया है, जिसके आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews