जनता को झटका, LPG गैस सिलेंडर महंगा हुआ, 50 रुपये का इजाफा, पेट्रोलियम मंत्री ने किया ऐलान 

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। सरकार के इस फैसले से आमजन पर बोझ बढ़ सकता है। उन्हें प्रत्येक सिलेंडर 50 रुपये अधिक भुगतान करना होगा।
LPG Price

LPG Price Hike: आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा करने का फैसला लिया है। सभी उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर पर 50 रूपये अधिक भुगतान करना होगा। यह बढ़ोत्तरी उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर भी लागू होगा। इस बात की जानकारी केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को दी है।

मंगलवार से आदेश प्रभावी होगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब एक रसोई गैस सिलेंडर के लिए 500 रुपये की बजाय 550 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य उपभोक्ताओं के लिए अब कीमत 803 रुपये नहीं बल्कि 853 रुपये प्रति सिलेंडर होगी।

हरदीप सिंह पुरी ने क्या कहा?

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रसोई गैस की कीमतों को लेकर कहा, “आगे बढ़ने के साथ हम इस फ़ैसले की समीक्षा हर 15-30 दिन में करेंगे।” उन्होनें पेट्रोल-डीजल के एक्साइज ड्यूटी को लेकर भी स्पष्टीकरण दिया है। पुरी ने कहा, “तेल कंपनियों को करीब 43000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जिसकी पूर्ति करने के लिए उत्पाद शुल्क को बढ़ाया गया है। हालांकि इसका बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं बढ़ेगा।”

पेट्रोल-डीजल पर बढ़ा टैक्स, कीमतों पर कोई असर नहीं 

सोमवार को सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर भी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया है। हालांकि इससे ईंधन की कीमतें नहीं बढ़ेगी। आम आदमी के जेब पर बोझ भी नहीं पड़ेगा। हालांकि इन दिनों क्रूड ऑयल में गिरावट देखी जा रही है। कच्चा तेल 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।

कुछ दिन पहले महंगा हुआ था कमर्शियल सिलेंडर 

बता दें कि अप्रैल के पहले सप्ताह में तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपये का इजाफा किया है। जिसका सीधा प्रभाव होटल, रेस्तरां और अन्य कमर्शियल प्रतिष्ठानों पर पड़ा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews