क्रिप्टोकरेंसी क्रैश : Luna Cryptocurrency की कीमत में आई 99% की गिरावट, निवेशकों का हुआ अरबों रुपयों का नुकसान

क्रिप्टोकरेंसी क्रैश : Luna Cryptocurrency की कीमत में आई 99% की गिरावट, निवेशकों का हुआ अरबों रुपयों का नुकसान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दुनिया भर में शेयर मार्किट में मंदी के बाद अब क्रिप्टो बाजार भी गिरावट के दौर से गुजर रहा है। डिजिटल करेंसी में भी कमाल की उछल-कूद देखने को मिल रही है। इस बीच क्रिप्टोकरेंसी लूना (LUNA) में भारी गिरावट दर्ज की, जहां निवेशक गिरावट और इसमें हुए झोल के लेकर सोशल मीडिया पर अपनी आवाजें उठा रहे है।

इस दौरान एक यूट्यूबर ओलाजाइड ओलायिंका विलियम्स “जेजे” ओलाटुन्जो (Olajide Olayinka Williams “JJ” Olatunji,) उर्फ KSI को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। लगभग साढ़े 23 करोड़ का निवेश 24 घंटे के अंदर लगभग 8 करोड़ तक आ गया।

आपको बता दे यूट्यूबर ने LUNA में अपने निवेश और नुकसान का एक स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर हैंडल “KSICrypto” से शेयर किया है। दरअसल, यूट्यूबर ने टेरा लूना में $2.8 मिलियन का निवेश किया, जिसने पिछले हफ्ते बड़ी मात्रा में बिकवाली का अनुभव करना शुरू किया, लेकिन दुनिया की शीर्ष 10 क्रिप्टोकरेंसी में से एक का मार्केट कैप अप्रैल में $ 40 बिलियन से गिरकर 16.मई तक को सीधे $ 1.6 बिलियन पर आ गिरा।

LUNA का मूल्य नाटकीय रूप से गिरा, 1 मई को एक सिक्के की कीमत लगभग $100 थी, और 16 मई को इसकी कीमत 0.00023c पर आ गई। 24 घंटों के भीतर, LUNA के मूल्य में 99% की गिरावट आई, जिससे कई KSI जैसे निवेशक, मझधार में फंस गए।

LUNA नेटवर्क पर बीच में बंद हुई बिकवाली

LUNA में इन्वेस्टर्स के बड़े नुकसान का कारण बीच में व्यापर भी रहा, कई व्यक्ति जो गिरावट के बीच कम वैल्यू में इसे बेचना चाह रहे थे या फिर इसे खरीदना चाह रहे थे, ऐसा नहीं कर पा रहे थे क्योंकि इस दौरान कुछ एक्सचेंजों, जैसे कि बिनेंस (Binance), ने अस्थायी रूप से LUNA नेटवर्क पर निकासी को रोक दिया था और इस बीच LUNA में हर मिनट भारी गिरावट जारी थी।

अपने नुकसान की आवाज उठाने के लिए निवेशकों ने ट्विटर और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म का सहारा लिया।

टेरा क्रिएटर्स (TERA creaters) टेराफॉर्म लैब्स के संस्थापक डो क्वोन ने मंगलवार को ट्विटर पर घोषणा की और बताया कि डेवलपर्स टेरा स्थिर सिक्का यूएसडीटी (USDT) के लिए एक रिकवरी योजना तैयार कर रहा हैं। उन्होंने निवेशकों से अपील की है कि कुछ दिन LUNA को नहीं छेड़े, उसे अपने पास ऐसे ही रहने दे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews