एम. वाय. कर्मचारी ने मचाया हंगामा, Video Viral

एम. वाय. कर्मचारी ने मचाया हंगामा, Video Viral

इंदौर, आकाश धोलपुरे 

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल एम. वाय. का विवादों से पुराना नाता है और ये ही वजह है कि यहां आए दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है जो अस्पताल की साख पर बट्टा लगाने के लिए काफी है। कुछ दिन पहले ही भूतो के खौंफ के साये में जी रहे एम.वाय. का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक कर्मचारी वार्ड में घुसकर भर्ती मरीजो और उनके परिजनों को चमका रहा है।

जानकारी के मुताबिक मेल न्यूरो सर्जन वार्ड का ये वीडियो जहां साफ सफाई का काम देखने वाला कर्मचारी अचानक वार्ड में घुसता है और लोगो को अपशब्द कहने लगता है। शराब के नशे में धुत्त कर्मचारी ने वार्ड में सफाई को दुरुस्त रखने और गंदगी न फैलाने को लेकर मरीजो के परिजनों को जमकर धमकाया और उत्पात भी मचाया।

इतना ही नही वायरल वीडियो में वो लोगो को बोलता भी नजर आ रहा है कि जिसको को भी बोलना है बोल देना अगर कल भी गंदगी दिखती है तो और ज्यादा शराब पीकर आऊंगा। कुल मिलाकर उत्पात मचाने वाले कर्मचारी पर अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई और सवाल ये भी उठ रहा है कि अस्पताल में मौजूद अन्य कर्मचारियों और डॉक्टर स्टॉफ ने उसे ऐसी हरकत करने से रोकने की कोशिश क्यों नही की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews