एम. वाय. अस्पताल में भूत बाधा? परेशान हुआ प्रबंधन, Video Viral

एम. वाय. अस्पताल में भूत बाधा? परेशान हुआ प्रबंधन, Video Viral

इंदौर।आकाश धोलपुरे

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल में भूत होने की खबर जैसे ही फैलने लगी वैसे ही अस्पताल में भर्ती मरीज उनके परिजन और कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया। दरअसल, इंदौर के एम.वाय. अस्पताल का एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद अफवाह फैलने लगी कि एम.वाय. अस्पताल में भूत बाधा तड़प रही है और किसी महिला के रोने की आवाज के साथ ही चीखने और चिल्लाने की आवाज भी आ रही है।

इसके बाद हरकत में आया एम.वाय. प्रशासन रविवार रात को भूत ढूंढने निकल पड़ा। दरअसल, जानकारी ये मिल रही थी बर्न यूनिट और पुरानी मर्च्युरी (मुर्दाखाना) से आवाजे रात को आती है। हालांकि एम.वाय. प्रशासन ने जब इसकी पड़ताल की तो पाया कि ये कोरी अफवाह है और अब जल्द ही अफवाह फैलाने और इस हरकत को अंजाम देने वालो की शिकायत कर उन्हें पुलिस के हवाले किया जाएगा। इस मामले में एम.वाय.प्रशासन सतर्क है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews