MP Corona Update: मप्र में धीमी हुई कोरोना की रफ़्तार, डरा रहे मौत के आंकड़े

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में कोरोना (Corona) का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है, लेकिन मौत का आंकड़ा अभी डरा रहा है| प्रदेश में आज 1352 नए कोरोना संक्रमित (Corona Infected) मिले हैं| जिसके बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 57 हजार 936 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटों में 25 कोरोना संक्रमितों की मौत (Corona Death) हो गई|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 25747 सैंपल की जांच की गई। जिसमे से 294 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 24395 सैंपल नेगेटिव और 1352 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 157936 हो गई है| प्रदेशभर में 1556 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 25 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

मौत के मामले थम नहीं रहे हैं| प्रदेश में अब तक 2735 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या 1 लाख 41 हजार 273 हो गई है| रिपोर्ट में दर्ज आंकड़ों की बात करें तो आज इंदौर 342, भोपाल 222, जबलपुर 78 और शाजापुर 54 में नए केस सामने आये हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews