कोरोना का साया क्रिकेट पर भी, महाकौशल के रणजी प्लेयर भी खाली मैदान में कर रहे प्रैक्टिस

कोरोना का साया क्रिकेट पर भी, महाकौशल के रणजी प्लेयर भी खाली मैदान में कर रहे प्रैक्टिस

जबलपुर।संदीप कुमार

कोरोना वायरस का साया क्रिकेट जगत पर भी देखा जा रहा है।इस महामारी के बीच क्रिकेटर अपने अपने घरों में बैठे हुए।किसी को प्रेक्टिस करना भी है तो वो अपने घर पर ही वार्मअप करके अपने आपको फिट रखे हुए है।

जबलपुर का ये ओलंपिक मैदान-आज हरा भरा जरूर दिख रहा हैं पर कोरोना के चलते यहाँ आज सन्नाटा पसरा हुआ है।खाली मैदान में क्रिकेट की पिच भी पूरी तरह से सूख गई है और मैदान खाली पड़ा है।ऐसे में रणजी प्लेयर अजय राजपूत भी खाली मैदान में बल्ला हवा में लहराकर ही अपना मन बहला रहे है।रणजी प्लेयर अजय राजपूत का कहना है कि कोरोना वायरस में लगे लॉक डाउन से उनकी क्रिकेट प्रेक्टिस तो प्रभावित हुई है साथ ही उनका इंग्लैंड जाने का दौरा भी रद्द हो गया जहाँ उन्हें कॉउंटी क्रिकेट खेलना था।

बच्चो का समर केम्प भी हुआ लॉक डाउन के चलते बंद

रणजी प्लेयर अजय राजपूत बताते है कि हर साल गर्मी की छुट्टियों में जहाँ इस मैदान में बच्चो के क्रिकेट समर कैंप लगा करते थे बच्चो की चहलकदमी होती थी पर इस संक्रमण ने बच्चो के इस समर कैम्प को भी अपने चपेट में ले लिया है।ऐसी स्थिति में कोच इस समर कैम्प में बच्चो को मोबाइल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहे है जिसके चलते बच्चे घरों पर ही ऑनलाइन प्रेक्टिस कर रहे है।

जबलपुर में है पांच क्रिकेट एकेडमी-सभी पर कोरोना का साया

जबलपुर में मुख्यता पाँच क्रिकेट एकेडमी है और सभी कोरोना के कारण बंन्द है।

ये है मुख्यता है जबलपुर की क्रिकेट एकेडमी

एकेडमी का नाम—स्टूडेंट

एम-एच क्लब—120
जाबालि क्रिकेट एकेडमी—130
गोल बाजार—150
संजीवनी एकेडमी—100

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews