अवैध रेत उतखनन पर बड़ी कार्रवाई, पाँच पनडुब्बी सहित दो ट्रैक्टर ट्रोली जब्त

अवैध रेत उतखनन पर बड़ी कार्रवाई, पाँच पनडुब्बी सहित दो ट्रैक्टर ट्रोली जब्त

डबरा/सलिल श्रीवास्तव।

रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ आज डबरा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया प्रशासन ने सिंध नदी के बेलगड़ा घाट पर छापा मारा। जहां अवैध उत्खनन करती पांच पनडुब्बियों को जप्त कर लिया है। साथ ही एक पनडुब्बी को रेत माफिया नदी में डुबा कर भाग गए। जिसे बाहर निकालने के प्रयास में प्रशासन लगा हुआ है।पनडुब्बियों के साथ-साथ प्रशासन ने दो ट्रैक्टर ट्रॉली को भी जप्त किया है तो वही पिछोर के बाबूपुर से भी दो ट्रॉली जप्त की है।

आपको बता दें कि डबरा अनुभाग में रेत का अवैध उत्खनन परिवहन बड़े पैमाने पर जारी है इस पर अंकुश लगाने के लिए आज सुबह एसडीएम राघवेंद्र पांडे और एसडीओपी उमेश तोमर ने पुलिस और राजस्व अमले का दल गठित किया। जिसने बेलगडा घाट पर दबिश दी। अचानक हुई कार्यवाही में रेत माफिया समझ नहीं पाए और पनडुब्बियों को घाट पर छोड़कर भाग गए। प्रशासन ने पांच पनडुब्बी को जप्त कर लिया है। एक पनडुब्बी को रेत माफ़ियाँ नदी में डुबाने में सफल हुए। जिसे पुलिस अमला बाहर निकालने में लगा हुआ है। जप्त वाहनों को थाना परिसर में रखबाया जायेगा। फ़िलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप है। अधिकारियों का साफ तौर पर कहना है कि क्षेत्र में अवैध उत्खनन नहीं होने दिया जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews