विहिप नेता हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, 4 अन्य आरोपी पकड़ाएं

विहिप नेता हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, 4 अन्य आरोपी पकड़ाएं

पिपरिया।

मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामले के बीच पुलिस की धड़ पकड़ भी जारी है। हाल में हुए विहिप नेता रवि विश्वकर्मा हत्याकांड मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहाँ पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वैसे 3 आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं।

दरअसल बुधवार काे पुलिस ने चार अपराधी को गिरफ्तार किया है।जिसमे पप्पू बाथरे, उमेश कोरी, राजेश पटेल और अजीत पटेल शामिल है। इनमें से पप्पू को बुधवार को अदालत में पेश किया गया था। जबकि उमेश, अजीत और राजेश को पुलिस गुरुवार को अदालत में पेश किया गया ।जहां से उन सबको जेल भेज दिया गया। इधर एसडीओपी शिवेंद्र जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पप्पू बाथरे को बुदनी क्षेत्र से पकड़ा गया है।पप्पू बुदनी में मामा के यहां छिपा हुआ था। जिसके पुलिस ने उस इलाके में घेराबंदी की और पप्पू को दबोचा।अभी तक इस मामले में कुल 17 लोगों के नाम सामने आए हैं। जिनमे से अबतक 14 लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। जबकि 3 की तलाश जारी है।

बता दें कि एमपी के होशंगाबाद जिले के पिपरिया में विश्व हिंदू परिषद के नेता रवि विश्वकर्मा को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े हुई इस जघन्य काण्ड मध्यप्रदेश में चर्चा का विषय रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जहाँ हमलावर विहिप नेता की कार को घेर कर उनपर हमला कर रहे थे इसके बादफायरिंग कर रवि को मौत के घाट उतार दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews