Parliament Winter Session 2023 : संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला आज सामने आया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो युवक सदन में कूद गए। युवकों के सदन में घुसते ही अफरा तफरी मच गई। दोनों युवक को पकड़ने में संसद के सुरक्षाकर्मी कामयाब रहे। जो दो युवक संसद में घुसे उनमें से एक का नाम सागर बताया जा रहा है। आपको बता दे, जब युवक संसद में घुसे तक एक ने अपने जूते से निकालकर कोई पीले रंग की गैस स्प्रे कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों ही युवक के पास टियर गैस कनस्तर था।
[dgv_vimeo_video id=”894017573″]
मैसूर सांसद के रेफेरेंस से बना विजिटर पास
जानकारी के मुताबिक, दोनों शख्स लोकसभा विजिटर पास पर आए थे। सांसद दानिश अली द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिन्हा के नाम पर दोनों शख्स लोकसभा विजिटर पास से आए थे।
संसद मार्ग थाने में पूछताछ जारी
अभी दोनों युवक को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है। दोनों ने पूछताछ करने के लिए दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल भी मौके पर पहुंच गई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”894017351″]
संसद में हुई घटना को लेकर बोले लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला
[dgv_vimeo_video id=”894028066″]
लोकसभा कर रही है आवश्यक जांच के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। पीले और गुलाबी धुएं को लेकर बोले बिड़ला वह साधारण धुंआ उसकी भी प्रारंभिक जांच जारी। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि जो घटना शून्य काल के समय घटित हुई थी उसे घटना की लोकसभा अपने स्तर पर संपूर्ण जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस को भी आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। लेकिन जो हम सबके चिंता थी कि वह धुंआ क्या था इसकी भी प्रारंभिक जांच की गई जिसमें यह सामने आया कि वह साधारण धुंआ था। वह सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए इस्तेमाल किया गया था। इस विषय में कोई चिंता की बात नहीं है। प्रारंभिक जांच में अच्छे से जांच पड़ताल कर ली गई है।
अधीर रंजन चौधरी ने की सदन में बैठे सांसदों की तारीफ
[dgv_vimeo_video id=”894036394″]
अधीर रंजन चौधरी ने कहा सभी ने निडर होकर और साथ मिलकर दोनों युवकों को दबोच लिया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जो सावधानी बरती जानी चाहिए थी वह नहीं बरती गई।
ये मामला तब घटित हुआ जब संसद के शीतकालीन सत्र में 10वें दिन की कार्यवाही के दौरान सांसद शून्यकाल में लोकमहत्व के अविलम्बनीय मुद्दों पर अपनी बातें रख रहे थे। अभी कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कई दी गई है। पीठासीन राजेंद्र अग्रवाल ने इसकी घोषणा की है। गौरतलब है कि साल 2001 में आज ही के दिन संसद पर हमला हुआ था और ये हादसा भी आज ही के दिन संसद में हुआ। आज संसद पर हमले की 22वीं बरसी है। बता दें, उस 2001 में हुए हमले में 9 जवान शहीद हुए थे। इतना ही नहीं 5 आतंकी भी मारे गए थे।