भाजपा के संभावित प्रत्याशी का कांग्रेस प्रेम, पंजे पर वोट देने की कर दी अपील, वीडियो वायरल

narayan-patel

खंडवा, सुशील विधानी| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) में दिलचस्प समीकरण बन रहे हैं| दल बदल कर नेता मैदान में हैं| अब तक जिस पार्टी के लिए वोट मांगते थे, अब उसी पार्टी के खिलाफ उन्हें बोलना पड़ रहा है| ऐसे में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये पूर्व विधायकों कि बार बार जुबान फिसल रही है| मामला खंडवा जिले का है, जहां मांधाता विधानसभा सीट (Mandhata Assembly Seat) के पूर्व विधायक नारायण पटेल (Narayan Patel) की जुबान फिसल गई और अपील कर दी कि दिल खोलकर कांग्रेस (Congress) का पंजा दिखना चाहिए|

दरअसल, नारायण पटेल ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 3 तारीख को जैसे ही आप मतदान करने जाए उसमें सीधा पंजा दिखना चाहिए| हालांकि जैसे ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ, उन्होंने तुरंत ही माफ़ी मांगते हुए अपनी गलती सुधरी और कहा कि पंजा नहीं फूल दिखना चाहिए| नेताजी के माफ़ी माफ़ी बोलते ही वहाँ मौजूद लोग भी ठहाके लगाने लगे|

सिंधिया के ख़ास मंत्री की भी फिसल गई थी जुबान
इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास और प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की भी मीडिया से चर्चा में जुबान फिसल गई थी| वे अपनी ही पार्टी (भाजपा) के खिलाफ बोल गए। उन्होंने कहा भाजपा को नकली राम नाम का भगवा झंडा धारण करना पड़ रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews