मंदसौर में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, आंकडा पहुंचा 79

मंदसौर में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, आंकडा पहुंचा 79

मंदसौर।तरुण राठौर।

मंगलवार देर रात्रि रतलाम से 27 लोगों की कोरोना सेम्पल रिपोर्ट आई है। जिसमें 6 नए कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले है। लिहाजा अब मंदसौर की कोरोना पॉजेटिव केस की संख्या 73 से बढ़कर 79 हो गई है। जबकि ख़ुशी की बात ये है कि 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट 3 बार नेगेटिविटी आई है। जिन्हें आज कोरोना अस्पताल से रिहा किया जाएगा। हालांकि ये जितने भी नए मरीज मिले है ये सभी गुदरी क्षेत्र के है । जिसमें 3 महिला व 3 पुरुष है। जबकि जांच रतलाम में होने से अब रिपोर्ट समय पर मिल रही है।

जिला पंचायत सीईओ ऋषव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात्रि 2 बजे 27 सेम्पलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें से 21 नेगेटिव है और 6 नए पॉजेटिव मिले है। इन 6 पॉजेटिव में 3 पुरूष एवं 3 महिलाएं है और यह सभी गुदरी के है। वहीं जो 21 नेगेटिव आए है उनमें से 8 मरीजों को आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जाएगा। जबकि सुबह भी 27 रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जिसमें 2 पुराने सहित 13 नए कोरोना पॉजिटव मरीज मिले थे। जिसमें एक प्रस्तुति महिला सहित एक छोटा बच्चा शामिल था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews