मंदसौर: महिला की रिपोर्ट आई कोरोना पॅाजिटिव, आकड़ा पहुंचा 2

मंदसौर: महिला की रिपोर्ट आई कोरोना पॅाजिटिव, आकड़ा पहुंचा 2

मंदसौर।तरुण राठौर

जिले में 24 वर्षीय युवती के कोरोना पाजिटिव आने के बाद अब सोमवार को खिलचीपुरा निवासी एक 40 वर्षीय महिला के कोराना पॉजिटिव की मिली है। डॉक्टर डीके शर्मा ने बताया कि खिलचीपुरा निवासी एक महिला को रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया है। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से खिलचीपुरा की सभी सीमाएं सील कर दी गई है। वहीं कोरोना पॉजिटिव 24 वर्षीय युवती का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। डाक्टरों के अनुसार एक्स-रे रिपोर्ट भी सही आई है। वहीं स्वास्थ्य अमले द्वारा युवती के सभी 16 रिश्तेदारों की जांच रिपोर्ट फिर से भेजी है। वही सोमवार को जिले से 52 जांच सेंपल भेजे गए। वहीं कोरोना सेंटर में दो अन्य व्यक्तियोंं को क्वारनटाइन किया गया है। अब कोरोना सेंटर में क्वारनटाइन किए गए लोगों की संख्या 32 हो गई है।

कोरोना सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ डीके शर्मा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव युवती के सभी 16 रिश्तेदारों के जांच सेंपल इंदौर भेजे गए है। दो लेागों को और क्वारनटाइन कर सेंपल भेजे गए है। सीएमएचओ डॉ महेश मालवीय ने बताया कि सोमवार को जिले से 52 सेंपल भेजे गए है। खिलचीपुरा निवासी एक महिला को ओर कोरोना पॉजिटिव आया है।
कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि खिलचीपुरा निवासी 40 वर्षीय महिला को कोरोना पॉजिटिव आया है। सभी सीमाएं सील कर दी गई है। जिले में 9691 आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है जिनमें से कुल 8987 यात्रियों को होम एवं कोरेन्टाईन सेंटर में 14 दिनों के लिए कोरेन्टाईन किया गया है। जिसमें से होम कोरेन्टाईन 4133 एवं कोरेन्टाईन सेन्टर 31 व्यक्तियों को कोरेन्टाईन किया गया। जिसमें से 4823 यात्रियों का कोरेन्टाईन पूर्ण हो चुका है। 232 व्यक्तियों के सेम्पल लिए गए है। जिसमें से 49 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 1 पोजिटीव एवं 48 नेगिटिव पाए गए है। 170 सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews