BJP सांसद ने प्रशासन का किया आभार व्यक्त, पुलिसकर्मियों की तारीफ

BJP सांसद ने प्रशासन का किया आभार व्यक्त, पुलिसकर्मियों की तारीफ

मन्दसौर।तरुण राठौर।

जहां एक और पूरा देश कोरोनावायरस की महामारी से जूझ रहा है। वही प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन मुस्तेदी के साथ अपने कार्य का निर्वाह कर रहा है। जिसके चलते ये कर्मचारी इस माहमारी के दौर में घर तक नहीं जा पा रहे है। जबकि गरीब मजदूर असहाय लोगों को पेट भरने के लाले न पड़े इस कार्य को भी ये विभाग के लोग कर रहे है। वही समाज सेवा का दम भरने वाले लोग अपने घरों की चारदीवारी में कैद होकर रह गए हैं ऐसे लोग केवल मीडिया में छपने और फोटो खिंचवाने के लिए ही बाहर निकलते हैं। लेकिन इस बीच अपने कार्यकर्ताओं और मन्दसौर संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं के बीच जब पूरे नगर में महामारी डर है।

इस बीच सासंद सुधीर गुप्ता प्रशासन की व्यवस्था का जायजा लेने व गरीबों को भोजन व्यवस्था करवाने के लिए नगर भृमण किया।  उन्होंने सभी अधिकारियों से चर्चा करते हुए उनके कार्य की प्रशंशा की। साथ यह कहा कि आप लोगो की वजह से गरीबो को किसी भी प्रकार की समस्या नही आ रही है। आपके इस सहरानीय कार्य को लेकर नगर की जनता की ओर से आभार व्यक्त करता हूँ ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews