Mehbooba का दावा, सरकार ने मुझे देश के लिए बताया खतरा, पासपोर्ट देने से किया इंकार

Mehbooba का दावा, सरकार ने मुझे देश के लिए बताया खतरा, पासपोर्ट देने से किया इंकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं PDP प्रमुख महबूबा मुफ़्ती (Mehbooba Mufti) ने दावा किया है कि सरकार ने उन्हें पासपोर्ट देने से ये कहकर इंकार कर दिया है कि वे देश के लिए खतरा हैं। महबूबा मुफ़्ती (Mehbooba Mufti) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर एक पासपोर्ट ऑफिस का पत्र शेयर करते हुए सोमवार को ये दावा किया।

ये भी पढ़ें – NCP प्रमुख शरद पवार की तबियत बिगड़ी ब्रीच कैंडी में हुई जांच, 31 मार्च को होगी सर्जरी

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती (Mehbooba Mufti) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जम्मू कश्मीर पुलिस के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) के की रिपोर्ट के आधार पर पासपोर्ट कार्यालय ने मेरा पासपोर्ट जारी करने से इंकार कर दिया है और कहा गया है कि ये भारत की सुरक्षा के लिए खतरा है। महबूबा मुफ़्ती (Mehbooba Mufti) ने लिखा कि ये अगस्त 2019 के बाद से कश्मीर में बनी सामान्य स्थिति का स्तर है कि पासपोर्ट पाने वाला एक पूर्व मुख्यमंत्री एक शक्तिशाली राष्ट्र की सम्प्रभुता के लिए खतरा हो सकता है।

 ये भी पढ़ें – Corona Alert: देश में 68020 नए केस, 291 की मौत, मोदी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

पत्र में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर CID के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती (Mehbooba Mufti) को पासपोर्ट जारी नहीं करने की सिफारिश की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews