NCP प्रमुख शरद पवार की तबियत बिगड़ी ब्रीच कैंडी में हुई जांच, 31 मार्च को होगी सर्जरी

NCP प्रमुख शरद पवार की तबियत बिगड़ी ब्रीच कैंडी में हुई जांच, 31 मार्च को होगी सर्जरी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। NCP प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) को तबियत अचानक बिगड़ जाने के कारण रविवार की रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। उन्हें पेट दर्द की शिकायत थी, अस्पताल के डॉक्टर्स ने उनका चैक अप किया। NCP अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) के अस्वस्थ होने की जानकारी NCP नेता नवाब मलिक ने ट्विटर के जरिये दी। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को शरद पवार की सर्जरी होगी।

ये भी पढ़ें – Holi पर कोरोना का खौफ, 121 दिन बाद शतक के करीब पहुंचे पॉजिटिव मरीज, अलर्ट पर प्रशासन

NCP नेता नवाब मलिक ने ट्विटर पर लिखा कि हमारी पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) को अचानक पेट में तेज दर्द उठा जिसके बाद उन्हें चेक अप के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया । वरिष्ठ डॉक्टर्स ने चैक अप के बाद बताया कि उनके गॉल ब्लैडर में कोई परेशानी है।

एक अन्य ट्वीट में NCP नेता नवाब मलिक ने लिखा कि NCP अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) खून पतला करने की दवा ले रहे थे, इस परेशानी के चलते उन्होंने दवा लेना बंद कर दी थी। NCP नेता नवाब मालिक ने लिखा कि शरद पवार (Sharad Pawar) को 31 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया जायेगा जहाँ उनकी एंडोस्कोपी और सर्जरी होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews