मंत्री बिसाहूलाल सिंह पहुंचे दमोह, विभागों के बंटवारे पर बोले- BJP बड़ी पार्टी, थोड़ा बहुत चलता है

मंत्री बिसाहूलाल सिंह पहुंचे दमोह, विभागों के बंटवारे पर बोले- BJP बड़ी पार्टी, थोड़ा बहुत चलता है

दमोह। गणेश अग्रवाल

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होकर शिवराज सरकार के मंत्री बने बिसाहूलाल सिंह आज दमोह पहुंचे. दमोह में उन्होंने पौधारोपण किया. कैबिनेट मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करते हुए पौधारोपण किया. साथ ही आगामी दिनों में मजबूती के साथ मध्यप्रदेश में जनता के लिए काम करने की बात कही. तो मीडिया के सवालों पर उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है. थोड़ा बहुत तो पार्टी में चलता रहता है.

शिवराज सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने दमोह पहुंचकर समन्ना के पास स्थित मिडवे पर पौधारोपण किया. तो वही भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की. साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी विभाग शिवराज सरकार द्वारा उन्हें दिया जाएगा, उसका भी भली-भांति पालन करेंगे. इसके साथ ही वे दमोह के लोगों को आश्वासन भी देते हैं कि विभाग के काम अच्छे तरीके से किए जाएंगे. बिसाहू लाल सिंह ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बड़ा परिवार है, जिनको मंत्री नहीं बनाया गया उनमें थोड़ी बहुत असंतुष्टि जरूर है लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews