पिछले 4 दिनों से मध्य प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी मचा रहे लापता विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा का एक वीडियो सामने आया है जो उन्होंने बेंगलुरु एयरपोर्ट से जारी किया है। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने बताया है कि मैं अपने एक रिश्तेदार के यहां बेंगलुरु में था। मैं जब भोपाल एयरपोर्ट जाने के लिए निकला तो रास्ते में मुझे दो बार रोकने की कोशिश की गई और इस कारण मेरी फ्लाइट भी छूट गई। अब मैं भोपाल जा रहा हूं और शनिवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात करूंगा। सुरेंद्र सिंह शेरा ने कहा कि मैं शुरु से कमलनाथ जी के साथ हूं ,कांग्रेस के साथ हूं और वही रहूंगा। आपको बता दें कि बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा चार दिन से लापता थे।
ये भी पढ़ें
1अफीम नीति 2026-27 के विरोध में किसानों का हल्ला बोल, नारकोटिक्स कार्यालय का घेराव किया, वित्त मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
2CJP नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, बैकग्राउंड जांचने की मांग, नोटिस जारी, आशुतोष रांका का रिएक्शन
3मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, छुट्टी के दिन भी खुली रहेंगी मंडियां, सोयाबीन-मक्का की खरीदी होगी
4ग्वालियर सांदीपनी विद्यालय हादसा, सहायक यंत्री व उपयंत्री निलंबित, परियोजना यंत्री को कारण बताओ नोटिस
