Good News: Mother’s day पर सीएम शिवराज ने की ये बड़ी घोषणा, ऐसे मिलेगा लाभ

mp cm shivraj sngh

मंदसौर, डेस्क रिपोर्ट। Monther’s Day पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने ऐलान किया है कि 8 दिसंबर को मंदसौर का गौरव दिवस मनाएंगे, आप लोग भी अपनी तरफ से कुछ करना। अपने गांव, अपने शहर, बेटा-बेटियों को बढ़ाएं और हम सभी आगे बढ़ते जाएं।इतना ही नहीं सीएम ने कहा कि आवास प्लस की योजना के अंतर्गत 70 हजार मकान मंदसौर में बनेंगे, 15 हजार की स्वीकृति जारी कर दी गई है। इस बार हमने बजट में गरीबों के मकान बनाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपए रखे हैं

यह भी पढ़े.. Bank Holiday: 9 से 22 मई के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे इफेक्ट!

दरअसल, आज मदर्स डे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान मंदसौर दौरे पर है। यहां उन्होंने जिले को कई बड़ी सौगातें दी। इनमें चिकित्सा महाविद्यालय का शिलान्यास, महिलाओं को 50 ई-रिक्शा व सिलाई मशीनों का वितरण और महाराणा प्रताप राजपूत बोर्डिंग परिसर में रानी पद्मावती बाईसा छात्रावास का भूमि पूजन शामिल है।

सीएम शिवराज ने कहा कि श्रेष्ठ डॉक्टरों की टीम जनता का उपचार भी करेगी। हम सभी इस मेडिकल कॉलेज शिलान्यास करके बेहद प्रसन्न हैं।हम सबकी ड्यूटी है कि शिवना मैया शुद्ध बहे। सरकार के साथ समाज को भी ध्यान देना पड़ेगा। योजना बनाकर शिवना शुद्धिकरण के लिए आवश्यक राशि एक साथ नहीं तो चरणों में स्वीकृत कर दी जाएगी, ताकि गंदा सीवेज का पानी शिवना में ना बहे।स्वास्थ्य की दृष्टि से मंदसौर मेडिकल कॉलेज पूरे क्षेत्र के लिए वरदान होगा, जल्दी ही इसका काम शुरू हो रहा है।

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश का गेहूं पूरी दुनिया में धूम मचा रहा है। गेहूं एक्सपोर्ट हो हम ये कोशिश कर रहे हैं, ताकि पूरी दुनिया मप्र का गेहूं खाए और किसानों को ठीक दाम मिल जाए।मेरी बहनों बेटा-बेटियों में भेद मत करना। बेटा-बेटियां एक समान हैं। महिला सशक्तिकरण का अभियान मध्यप्रदेश में चल रहा है। स्व-सहायता समूह की बहनें पोषण आहार बना रही हैं। सात फैक्ट्रियां हमने पोषण आहार की लगाई हैं।

यह भी पढ़े.. NHAI Recruitment 2022: इन पदों पर निकली है भर्ती, 70000 तक सैलरी, जानें आयु-पात्रता और नियम

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि माता-पिता का मान सम्मान हमारा धर्म है। हमने मध्यप्रदेश में कानून बना दिया है। सक्षम होते हुए भी अगर कोई माता-पिता की सेवा नहीं करेगा तो हर्जाना लेकर माता-पिता को देंगे और ज्यादा गड़बड़ करने पर जेल भिजवा देंगे। विकास और प्रगति की दौड़ में मंदसौर आगे बढ़ता जाए, और जब आगे बढ़े तो मेरी बहनें भी आगे बढ़ती जाएं और महिला सशक्तिकरण का नया इतिहास लिखती जाएं। मैं सबके मंगल की कामना करता हूं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews