केयर टेकर बनकर अमीरों को बनाते थे निशाना, गिरोह पकड़ाया, डेढ़ करोड़ के आभूषण-नकदी बरामद

केयर टेकर बनकर अमीरों को बनाते थे निशाना, गिरोह पकड़ाया, डेढ़ करोड़ के आभूषण-नकदी बरामद

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ पुलिस ने एक चोरी करने वाला अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए, आरोपियों के पास से 1करोड़ 53 लाख के सोने के गहने व नगदी बरामद किये हैं| गिरोह के 10 आरोपी सदस्यों को दिल्ली से तीन राज्यों की पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है । पकड़े गए इस गिरोह के 7 सदस्य नेपाली है ,जबकि 3 भारतीय है । इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह ने अपनी संस्था बना रखी थी ,जिसके माध्यम से गिरोह की महिला को अमीर लोगों के घरों में केयरटेकर के रूप में काम पर भेज कर उनके घर की रेकी करने के बाद , चोरी की वारदात को अंजाम देते थे ।

आज राजगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में राजगढ़ sp प्रदीप शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि राजगढ़ जिले के पचोर में विगत 14 जुलाई को पेट्रोल पंप व्यापारी राम गोयल के यहां केयरटेकर के रूप में काम कर रही एक नेपाली लड़की ने पूरे परिवार के खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर अपने साथियों के साथ घर में रखे आभूषण एवं नगद राशि की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था । करोड़ों रुपए के माल पर हाथ साफ करने के बाद नेपाली लड़की घर से फरार हो गई थी, पचोर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें एक यूपी पासिंग वाहन से आरोपीयों के आने वा जाने का खुलासा हुआ। पुलिस ने जब वाहन मालिक की खोजबीन की तो वह मनोज कालरा उत्तम नगर नई दिल्ली निकला। जब वाहन मालिक से पूछताछ हुई तो पता चला कि एक नेपाली युवक ने राजगढ़ जिले के लिए वाहन बुक किया था। पुलिस ने भेष बदल बदल कर आरोपियों का सुराग जुटा ना शुरू किया जिसमें पुलिस को सफलता भी मिलती गई पुलिस ने नेपाली युवती अनुष्का शर्मा को जिस कंपनी के माध्यम से केयरटेकर का काम मिला था उससे जुड़े लोगों से पूछताछ की और दिल्ली,उत्तरप्रदेश,हरियाणा पुलिस की मदद से एक-एक करके आरोपियों तक राजगढ़ पुलिस पहुंचती गई। सम्राट नामक नेपाली युवक को पकड़ने के बाद पूर्व मामले का खुलासा होता गया यह सभी अंतरराष्ट्रीय बदमाश है और महिला के सहारे अमीर लोगों के घरों में काम पर भेज कर उनके घर की रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देते थे दिल्ली पुलिस की मदद से सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें सात नेपाली आरोपी और 3 भारतीय शामिल है केयरटेकर बन कर काम करने वाली अनुष्का शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया यह भी नेपाली लड़की है जिसके माध्यम से यह सभी आरोपी वारदात को अंजाम देते थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews