
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में उपचुनाव (MP By Election 2021) की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद पार्टियां अब माहौल को भुनाने में लग गई हैं। प्रत्याशी घोषित करने में तेजी दिखाने वाली कांग्रेस (Congress) ने अब स्टार प्रचारकों (Star Campaigners) की सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 20 नेताओं के नाम शामिल हैं।
कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची में सभी बड़े नेताओं को शामिल किया है इनमें पहले नंबर पर मुकुल वासनिक, दूसरे पर कमल नाथ, तीसरे पर दिग्विजय सिंह, चौथे पर कांतिलाल भूरिया , पांचवे पर सुरेश पचौरी जैसे नाम शामिल हैं। सूची में पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह, जीतू पटवारी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के भी नाम शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →


