MP BY-election: तुलसी सिलावट से खफा है सांवेर की जनता, कांग्रेस के पूर्वमंत्री की बातों का किया समर्थन

MP BY-election: तुलसी सिलावट से खफा है सांवेर की जनता, कांग्रेस के पूर्वमंत्री की बातों का किया समर्थन

इन्दौर।

मध्य प्रदेश में उपचुनाव की तैयारी जोर पकड़ रही है। एक तरफ जहां शिवराज कैबिनेट विस्तार के बाद बीजेपी वर्चुअल रैली के जरिए संवाद स्थापित कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ग्राउंड लेवल पर जाकर लोगों से उनकी राय सुन रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी एवं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी मंगलवार को सांवेर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। जहां जनता के बीच शिवराज के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट पर उन्होंने लोगों की राय जानी।

दरअसल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी सांवेर विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुँचे। वहां उन्होंने पैसे में बिक जाने वाले तुलसी सिलावट को लेकर जनता की राय जानी। जीतू पटवारी ने सांवेर विधानसभा के बुजुर्गों और युवाओं से पूछा कि आपके वोट की कीमत लगाने वाले को वह फिर से जितवायेंगे या हरवायेंगे। सबने मंत्री बने तुलसी सिलावट का विरोध किया और आगामी उप चुनाव में हराने की बात कही।

बता दें कि मध्य प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इससे पहले शिवराज कैबिनेट विस्तार को लेकर अर्चना रही थी लेकिन अब कैबिनेट विस्तार के बाद उपचुनाव को लेकर दोनों पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। दोनों पार्टियां अलग अलग रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतर आई है जहां एक तरफ 24 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस अब जनता की राय से प्रत्याशी उतारने की बात कर रही है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी लगातार वर्चुअल रैली के जरिए जनता से संवाद स्थापित करने में लगी है। यह माना जा रहा है कि जल्दी प्रदेश में उपचुनाव को लेकर कार्य नीतियां तय होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews