मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, वर्चुअली होंगे सभी कार्यक्रमों में शामिल

mp shivraj government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) कोरोना की चपेट में आ गए है। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आई है, जिसके बाद उन्होंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है।वही वे अब वर्चुअली सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन्होंने बताया है कि वे बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम में मैं भी वर्चुअली शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को मिले 6 नए जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ, अब भी 18 पद रिक्त

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा है कि मैंने अपना RTPCR कोविड टेस्ट कराया है, जिसमें मैं कोविड पॉजिटिव आया हूं ।मुझे सामान्य लक्षण है । कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मैंने स्वयं को आइसोलेट किया है । आगामी सभी कार्य मैं वर्चुअली करूंगा । बुधवार संत शिरोमणि रविदास जयंती(Sant Shiromani Ravidas Jayanti) के कार्यक्रम में मैं वर्चुअली शामिल रहूंगा ।पिछले कुछ समय में मेरे संपर्क में आये लोगों से अनुरोध है कि वह भी अपना टेस्ट करवा लें, तथा कोविड गाइड लाइन का पालन करें।

यह भी पढ़े..MP Weather: आज इन जिलों में बारिश के आसार, देखें अपने शहर का हाल, इन राज्यों में बर्फबारी-वर्षा

इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्यप्रदेश में अब #COVID19 पॉज़िटिविटी रेट घटकर 2% रह गया है।आज 1,222 केस (MP Corona Update Today) आये हैं।यद्यपि कोविड का प्रकोप कम हो गया है परंतु ख़तरा पूरी तरह से टला नही है।सावधानी ज़रूरी है।आर्थिक गतिविधियों पर लगायी रोक हटा ली गई है।लेकिन ज़रूरी है कि मास्क का उपयोग करें,अनावश्यक भीड़ से बचें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews