खंडवा में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक 15 पहुंचा आंकड़ा

खंडवा में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक 15 पहुंचा आंकड़ा

खण्डवा।सुशील विधानी| आज सुबह कोरोना की कुल 25 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं जिसमे कुल 15 व्यक्तियों की निगेटिव तथा 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। पूर्व से ही जिले में 5 कोरोना संक्रमित मरीज थे। वहीं अब खण्डवा में कुल आकड़ा 15 पहुँच गया है

कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि ये सभी खड़कपुरा व आसपास के क्षेत्र के ही लोग हैं जिन्होंने संक्रमण की आशंका से खुद ही आगे आकर अपनी जांच कराई थी। उन्होंने बताया कि कन्टेनमेंट क्षेत्र में cctv से भी लोगों के आवागमन पर नज़र रखी जा रही है। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को कोरोना के संक्रमण और लक्षण की आशंका है तो वह 104 नम्बर पर सूचित करें उनकी स्वास्थ्य जांच करवा दी जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews