VIDEO : कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा- MP में फिर बनेगी भाजपा की सरकार, मोदी-शाह के नेतृत्व में जीतेंगे 2023 का चुनाव

MP Election 2023

MP Election 2023/ Kailash Vijayvargiya : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है और नेताओं द्वारा लगातार जीत की रणनीति पर फोकस किया जा रहा है। खास करके ग्वालियर चंबल पर बीजेपी की विशेष नजर है, यही कारण है कि आज ग्वालियर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रखी गई है, जिसमें सीएम ,केन्द्रीय मंत्री, अध्यक्ष, मंत्री,सांसद,विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे। वही अंतिम सत्र में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह भी जुड़ेंगे। इसी बीच बैठक से पहले इंदौर से ग्वालियर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है।

कैलाश का दावा- एमपी में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार

दरअसल, ग्वालियर में प्रदेश कार्य समिति बैठक में शामिल होने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने  एक बार फिर एमपी और केन्द्र में बीजेपी की सरकार बनाने का दावा किया है। कैलाश ने कहा कि मप्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी, हम मोदी जी और अमित शाह के नेतृत्व में 2023 अवश्य जीतेंगे।

दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

दिग्विजय सिंह के नूंह जैसे दंगों कराने वाले सवाल पर कैलाश ने  कहा जो व्यक्ति आतंकवादी को जी कहे वो कुछ भी कह सकता है इस उम्र में वे कुछ भी बोल रहे हैं लेकिन जनता सब जानती है। दिग्विजय सिंह ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। वे तुष्टिकरण के मसीहा हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद व तुष्टिकरण को देश की बर्बादी का कारण बताया है।

ग्वालियर भाजपा के तीर्थ- भूपेन्द्र सिंह

केेंद्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ग्वालियर भाजपा के लिए तीर्थ है, क्योंकि यहां पं दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्मक वाद की संरचना की। राजमाता विजयाराजे सिंधिया अटल बिहारी वाजपेयी, कुशभाऊ ठाकरे ने संघर्ष किया और 1950 में अंत्योदय का संकल्प लिया। उसी संकल्प के तहत गरीबों के कल्याण के लिए सरकार आगे बढ़ रही है। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कहा कि कांग्रेस झूठा गारंटी कार्ड लेकर और हम विकास का रिपोर्ट कार्ड लेकर आगे बढ़ रहे है। इधर, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक की शुरुआत में उद्देश्य व कार्यक्रमों के बारें में बताया। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव, अश्विन वैष्णव, कैलाश विजयवर्गीय सहित प्रमुख नेता मौजूद हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews