सदस्यता अभियान 2020: MPBreakingnews पर देखिए ग्वालियर से LIVE ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाषण

सदस्यता अभियान 2020: MPBreakingnews पर देखिए ग्वालियर से LIVE ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाषण

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

शनिवार को ग्वालियर-चंबल अंचल (Gwalior-Chambal Zone) से शुरु हुआ मध्यप्रदेश सदस्यता अभियान (Madhya Pradesh Membership Campaign) आज तीसरे दिन सोमवार को भी जारी है।कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बीजेपी (BJP) से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य  सिंधिया (Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia) ने एक बार फिर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले मुख्यमंत्री के कक्ष में किसी मंत्री तक का प्रवेश वर्जित था, लेकिन आज मुख्यमंत्री शिवराज जी के कक्ष में सीधे जनता का प्रवेश बेरोकटोक होता है। ये जनता की सरकार है। वल्लभ भवन में जनता की अदालत की बजाए पदों को बेचने का काम कमलनाथ जी ने किया।उन्होंने नदियों को खोखला किया, जनता के हक का पैसा खाया, योजनाएं बंद की, शराब की अवैध बिक्री धड़ल्ले से की।

 सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अवैध उत्खनन को बढ़ाकर अपनी जेबें भरी। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने फैसला लिया कि ग्वालियर –चंबल संभाग में अवैध रेत उत्खनन पूरी तरह से बंद किया जाएगा।भाजपा में शामिल होने वाला हर कार्यकर्ता आज यह संकल्प लें कि आगामी उपचुनावों में ग्वालियर–चंबल को पूरी तरह से कांग्रेसमुक्त करना है। 15 माह की भ्रष्ट कमलनाथ जी की सरकार को सबक सिखाना है।

शहर में तीन स्थानों पर आयाेजित कायर्क्रमाें के मंच पर सीएम शिवराज चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के साथ ही स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद है । भाजपा नेताओं का दावा है कि दो दिन में 35 हजार से ज्यादा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews