MP News: मंत्री अरविंद भदौरिया ने तुड़वाया करणी सैनिकों का अनशन, निष्कर्ष निकालने की कही बात

MP News

MP News Hindi: मंत्री अरविंद भदौरिया (Arvind Bhadoria) ने भोपाल (Bhopal)  में 4 दिनों से अनशन पर बैठे पांच करणी सैनिकों का अनशन जूस पिलाकर तुड़वा दिया है। अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर यह करणी सैनिक अनशन पर बैठे हुए थे। मंत्री ने उन्हें बातचीत कर मामले का निष्कर्ष निकालने का आश्वासन दिया है।

भोपाल के जंबूरी मैदान में करणी सैनिक यह आंदोलन कर रहे थे। 21 में से 18 मांगों पर सरकार के साथ सहमति बन चुकी है और अन्य तीन मांगे समेत आरक्षण और एट्रोसिटी पर चर्चा किए जाने के लिए कमेटी बनाने की बात कही गई है। आज अरविंद भदौरिया करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर से मिलने के लिए जंबूरी मैदान पहुंचे।

बनेगी कमेटी

आरक्षण समेत तीन मांगों के लिए मंत्री नरोत्तम मिश्रा, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया की कमेटी बनाई गई है जो करणी सेना की मांगों की समीक्षा करने वाली है। करणी सैनिकों से मुलाकात करने पहुंचे मंत्री भदौरिया ने कहा कि हम लगातार आपसे बात कर रहे थे। आपने जो भी डिमांड की है उस पर 20 बार चर्चा की जा चुकी है। 3 लोगों की समिति बनाई है, आप लोग भी कमेटी बना लें। हम लोग चर्चा करेंगे और 2 महीने में निष्कर्ष निकाला जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार और सीएम दोनों ही न्यायोचित बात करते हुए रास्ता निकालेंगे।

बिना अनुमति के चल रहा था अनशन

करणी सेना के नेता और कार्यकर्ता बिना अनुमति के भोपाल के महात्मा गांधी चौराहे पर धरना देने के लिए बैठे हुए थे।इनमें से पांच पदाधिकारियों ने आमरण अनशन किया हुआ था। जंबूरी में सम्मेलन करने के लिए पुलिस कमिश्नर से 1 दिन की अनुमति ली गई थी। लेकिन अन्य संगठनों का समर्थन मिलने के बाद यहां भीड़ बढ़ती चली गई और इस वजह से महात्मा गांधी चौराहे से लेकर अवधपुरी तिराहे तक पूरा रास्ता बंद हो गया। इस कारण आने जाने वाले लंबे रूट से होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। यहां पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3000 पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews