MP News: ऊर्जा मंत्री ने बंगले के बाहर लगाई शिकायत पेटी, अब नहीं बचेंगे भ्रष्टाचारी

MP News: ऊर्जा मंत्री ने बंगले के बाहर लगाई शिकायत पेटी, अब नहीं बचेंगे भ्रष्टाचारी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ( energy minister pradyuman singh tomar) ने सरकारी बंगले के बाहर एक भ्रष्टाचार शिकायत सम्बन्धी एक पेटी लगाई है।  ग्वालियर स्थित सरकारी बंगले के बाहर पेटी लगाकर ऊर्जा मंत्री ने लोगों से अपील की है कि यदि उनसे कोई अधिकारी कर्मचारी पैसों की मांग करता है तो शिकायत करें, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर होनी अलग कार्यशैली के लिए हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। ऊर्जा मंत्री कभी साफ़ सफाई करते तो कभी नसेनी पर चढ़कर ट्रांसफार्मर और बिजली के तारों की झाड़ियां साफ करते दिखाई देते हैं।उनके ग्वालियर स्थित सरकारी बंगले पर हमेशा लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।  यहां उन्होंने कर्मचारियों को तैनात  कर रखा है जो लोगों की शिकायतें लेकर उनका निराकरण करवाते हैं।

ये भी पढ़ें – IPS Transfer: मप्र में फिर हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

ऊर्जा मंत्री ने अब एक नई पहल की है, प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर रेसकोर्स स्थित 38 नंबर सरकारी बंगले के बाहर एक भ्रष्टाचार शिकायत पेटी लगाई है।  ऊर्जा मंत्री ने आम जनता से कहा है कि यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी उनसे काम के बदले पैसे की मांग करता है तो वे उसकी शिकायत इस पेटी में डालें उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि मेरे स्तर की कार्रवाई हुई तो मैं करूँगा और यदि मुख्यमंत्री के स्तर की कार्रवाई हुई तो वे खुद पत्र लिखेंगे।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी की कीमतें गिरीं , जानें आज के ताजा भाव

https://vimeo.com/600126742

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews