MP News : कोरोना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जल्द जारी होंगे आदेश

MP News : कोरोना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जल्द जारी होंगे आदेश

भोपाल।गौरव शर्मा। कोरोना के लगातार कम होते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार बड़ी राहत देने जा रही है। अब किसी भी कार्यक्रम में कोरोना संबंधी पाबंदियापूरी तरह समाप्त हो जाएंगी। राज्य सरकार जल्द इसे लेकर आदेश जारी करेगी।

बेहतर वैक्सीकरण और संयम के चलते मध्यप्रदेश में कोरोना पर लगभग विजय प्राप्त कर ली है। विशेषज्ञों की तमाम भविष्यवाणीया के उलट मध्य प्रदेश में लोगों की दृढ इच्छाशक्ति और सरकार की कार्यप्रणाली ने प्रदेश में तीसरी लहर नहीं आने दी। ऐसे में अब राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि कोरोना को देखते हुए लगाई गई तमाम पाबंदियां अब समाप्त कर दी जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”646817240″]

दरअसल अभी तक किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में लोगों की निश्चित संख्या की पाबंदी जैसे नियम लागू थे जिन्हें अब समाप्त किया जा रहा है। इसके साथ ही शादी विवाह, धार्मिक आयोजन जैसे कार्यक्रम भी उसी प्रकार आयोजित हो सकेंगे जैसे को कोरोना के पहले होते थे यानि अब इन सब में भी उन तमाम पाबंदियों को हटा दिया जाएगा जो कोरोना के प्रथम और द्वितीय चरण में लागू की गई थी।

सरकार के बेहतर प्रबंधन के चलते कोरोना की वैक्सीन लगने के मामले में मध्य प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में एक हो गया है। इसके साथ ही कोरोना की दूसरी डोज, जिंदगी की दूसरी डोज के रूप में लगाने का व्यापक अभियान भी मध्य प्रदेश की सरकार तेजी के साथ चला रही है। विभिन्न जिलों में कलेक्टरो ने नवाचार करके और सामाजिक रुप से लोगों को प्रेरित करके इसके लिए तैयार किया है और अब मध्य प्रदेश तेजी के साथ 100% वैक्सीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसी हालत में कोरोना का हारना तय है और राज्य सरकार का भी यही मानना है कि कोरोना लगभग समाप्ति की ओर है।

सरकार मानती है कि ऐसे में एक बार फिर सामान्य जिंदगी की ओर लौटा जाए और तमाम पाबंदियों पर से प्रतिबंध हटाकर लोगों को एक बार फिर कोरोना के खौफ से मुक्त जिंदगी जीने का अवसर दिया जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews