बढ़ते अपराध पर शिकंजे कसने MP पुलिस ने बनाया Plan, लेगी सोशल पुलिसिंग का सहारा, जुड़ेंगे रिटायर्ड अधिकारी

बढ़ते अपराध पर शिकंजे कसने MP पुलिस ने बनाया Plan, लेगी सोशल पुलिसिंग का सहारा, जुड़ेंगे रिटायर्ड अधिकारी

जबलपुर।संदीप कुमार

मध्यप्रदेश पुलिस अब अपराध कम करने और अपराधियों को पकड़ने के लिए सोशल पुलिसिंग का सहारा लेगी। जी हाँ पुलिस अपराधियों से निपटने के लिए रिटायर्ड अधिकारी और कर्मचारियों को जोड़ने में लगी हुई है।जबलपुर रेंज के आईजी भगवत सिंह चौहान ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। कहा जा सकता है सोशल पुलिसिंग का ये अनूठा तरीका जल्द ही पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।

आई जी ने रेंज के सभी एसपी को दिए निर्देश

जबलपुर रेंज के आई जी भगवत सिंह चौहान का मानना है कि हमारे रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भले ही सेवानिवृत्त हो जाते है पर उनके अपराध के प्रति सोचने समझने का सलीका पुलिस के जैसे ही होता है यही वजह है कि क्षेत्र में हो रहे अपराध और अपराधी को पहचानने के लिए हम रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों से सम्पर्क कर रहे है।

ये होगा फायदा

आईजी भगवत सिंह चौहान का कहना है कि रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को इस कड़ी से जोड़ने पर पुलिस और रिटायर्ड अधिकारी दोनो को फायदा होगा।पुलिस अधिकारी-कर्मचारी के मन मे ये मलाल कभी नही आएगा कि अब वो पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो गए है तो वही दूसरी और पुलिस विभाग को इलाके में हो रहे अपराध और अपराधियों को पुलिस आसानी से निपटा सकती है।

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी भी इस अभियान के लिए तैयार

रिटायर्ड पुलिस अफसर आरएस कालरा का कहना है कि पुलिस के इस अभियान से जुड़ने के लिए हम बिल्कुल तैयार है।आईजी भगवत सिंह चौहान की इस सोशल पुलिसिंग के विषय मे रिटायर्ड अधिकारी कालरा ने कहा है कि निश्वित रूप से उनके इस प्रयास से न सिर्फ अपराध कम होगा बल्कि रिटायर्ड पुलिस अधिकारी से सतत संपर्क भी बना रहेगा।

आईजी ने जिले बार रिटायर्ड पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की सूची तैयार करने एसपी को दिए निर्देश

जबलपुर रेंज के सभी एसपी को आईजी ने पत्र लिखकर निर्देश दिए है कि उनके जिले,क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की सूची तैयार करे साथ ही जिले-इलाके में होने वाले अपराध के विषय में उनसे मदद लें आईजी भगवत सिंह चौहान ने यह भी निर्देश दिए हैं कि संबंधित क्षेत्र का बीट प्रभारी सप्ताह में 1 दिन रिटायर्ड पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से मुलाकात कर उनसे ना सिर्फ मदद लें बल्कि उनकी खोज खबर भी।

रेंज के इन एसपी को मिले है निर्देश

जबलपुर एसपी, नरसिंहपुर एसपी, मंडला एसपी, कटनी एसपी, डिंडोरी एसपी, छिंदवाड़ा एसपी

बहरहाल अब देखना ये होगा कि जबलपुर रेंज के आईजी भगवत सिंह चौहान का यह सोशल पुलिसिंग का तरीका जिसमें कि रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उनका सहयोग करेंगे यह कितना कारगर साबित होता है और क्या उनके इस प्रयास से वाकई अपराधों में गिरावट आती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews