MP: राजेंद्र सिंह गुर्जर बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष

MP: राजेंद्र सिंह गुर्जर बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष

भोपाल।

कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन के बीच अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने मध्य प्रदेश इकाई के लिए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। जहां राजेंद्र सिंह गुर्जर को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अब राजेंद्र गुर्जर इस पद पर अगले 3 वर्ष तक यह अगला चुनाव होने तक नियुक्त रहेंगे। बता दे कि अभी तक इस पद पर पूर्व विधायक,हरदा श्री आर के दोगने अध्यक्ष थे।

दरअसल अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम पाटील ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए राजेंद्र गुर्जर पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासभा को पत्र लिखकर उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी है। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि राजेंद्र गुर्जर द्वारा गुर्जर समाज के लिए किए गए विभिन्न कार्य एवं संगठनात्मक क्षमता को संज्ञान में लेते हुए उन्हें 3 वर्ष के लिए अथवा अगले चुनाव होने तक प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया जाता है। हुए उन्हें निर्देशित किया गया है कि वह जितनी जल्दी हो सके अपने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करेंगे और इसकी सूचना राज्य अध्यक्ष को देंगे।

बता दें कि इससे पहले हरदा-खिरकिया के पूर्व कांग्रेस विधायक डॉ.आरके दोगने को लगातार तीसरी बार अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। जिसकी घोषणा भोपाल में आयोजित हुए समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में की गई थी। उनकी नियुक्ति पर महासभा ने कहा था कि वे समाज को आगे बढ़ाने में लगातार हर संभव सहयोग थे। उनकी समाज की प्रति इसी प्रतिबद्धता को देखते हुए सर्व सम्मति से उन्हें तीसरी बार यह दायित्व सौंपा गया था। अब इसपर राजेंद्र सिंह गुर्जर की नियुक्ति हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews