
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र (MP Vidhansabha winter session) के पहले दिन CDS बिपिन रावत सहित पिछले दिनों दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही को कल मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले श्रद्धांजलि सभा हुई जिसमें CDS बिपिन रावत सहित हेलीकॉप्टर हादसे में हुए 14 लोगों के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा प्रसिद्ध गाँधीवादी डॉ सुब्बाराव, डॉ एसपी मिश्रा सहित शोपियां और कश्मीर में आतंकवादी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी गई उसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को कल मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
ये भी पढ़ें – MP: कोरोना की रफ्तार तेज, आज फिर 20 नए पॉजिटिव, 10 दिन में 188 केस, भोपाल-इंदौर ने बढ़ाई चिंता
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने जताई नाराजगी
उधर सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कुछ सदस्यों ने विधानसभा में व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। ये नाराजगी वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को लेकर थी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति सहित कई विधायकों को सुरक्षाकर्मी नहीं पहचान पाए जिसे लेकर एनपी प्रजापति ने कड़ी आपत्ति और नाराजगी जताई। उन्होंने विधानसभा में प्रवेश से रोके जाने और सुरक्षा के नाम पर बदसलूकी के आरोप लगाए।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी लुढ़की, नहीं बदली सोने की कीमत, ये हैं ताजा भाव
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का स्वागत
गिरीश गौतम का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ, कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक डॉ.गोविंद सिंह और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह और डॉ नरोत्तम मिश्रा के साथ स्वागत किया।
ये भी पढ़ें – पंचायत चुनाव 2021: नरोत्तम मिश्रा का विवेक तन्खा से सवाल- CM को किस बात का नोटिस
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम जी का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी, नेता प्रतिपक्ष श्री कमलनाथ जी, कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक डॉ.गोविंद सिंह जी और कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह जी के साथ स्वागत किया। pic.twitter.com/S8FH4fybjK
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 20, 2021
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

