Hindi News

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे में हल्की बारिश की संभावना

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में एक बार फिर से मौसम (MP Weather) का मिजाज बदलने वाला है। जिसके बाद प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश (rain) की संभावना जताई गई है। वही बादल (cloud) छाने से अगले दो दिनों तक गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो गुरुवार शाम तक बादल छाने का अनुमान जताया गया है।

दरअसल मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की बात कही है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात के कारण प्रदेश में नमी की स्थिति देखी जा रही है। जिसके बाद 9 और 10 अप्रैल को भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के ऊपर भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना हुआ है। जिससे कि हवाओं का चक्रवात राजस्थान और यूपी में हवाओं की स्थिति बदलेगा। इसका प्रभाव मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा।

Read More: कोरोना पर सख्ती, मप्र 60 घंटे के लिए लॉक, आज शाम बैठक में बड़ा फैसला संभव

ऐसी स्थिति में प्रदेश के कुछ जिले जैसे राजधानी भोपाल, इंदौर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। वहीं 9 और 10 अप्रैल को जबलपुर, शहडोल, सतना, सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा छिंदवाड़ा, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बैतूल, हरदा, देवास में ठंडी हवाएं चल सकती है।

मौसम वैज्ञानिक के एक बार फिर से प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताने के बाद किसान परेशान नजर आ रहे हैं। खेतों में गेहूं की फसल या तो कट गई है करने को तैयार है। अब ऐसी स्थिति में किसान बारिश ना होने की दुआ में लगे हैं। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में हिमाचल, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के साथ हरियाणा, पंजाब में आंधी की संभावना जताई गई है।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews