MP Weather Alert: मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

MP WEATHER

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में मानसून (Monsoon) की दस्तक ने मौसम को सुहावना बना दिया है।हल्की फुहारों ने एक तरफ जहाँ सावन सा माहौल बना दिया है वहीँ दूसरी तरफ कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। जिसके बाद कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। वही कई जिले में अब भी भारी वर्षा का दौर जारी है। इधर मौसम विभाग की माने तो बारिश का ये सिलसिला अभी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की उम्मीद जताई है।

मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके दबाब के क्षेत्र में तब्दील होने पर आगे बढ़ने के आसार हैं। जिसके बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में अच्छी बारिश की सम्भावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। तो कहीं फुहारों से मौसम सुहावना बना रहेगा। जबकि मानसून द्रोणिका कुछ ऊपर खिसककर आगरा से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही दक्षिणी भाग में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। जिससे मालवा इलाके में अच्छी वर्षा हो सकती है।

इन जिलों में हुई बारिश

वहीँ पिछले 24 घंटे में ग्वालियर में 14.2, गुना में 35, पचमढ़ी में 16, होशंगाबाद में 28, रतलाम में 14, नरसिंहपुर में 7, इंदौर में 2.8, बैतूल, शाजापुर, मलाजखंड में 2, नौगांव में 18, धार, सागर, दमोह, खजुराहो में 1 मिमी. बरसात हुई। वहीँ भोपाल के कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ीं।

इन जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट)

होशंगाबाद, डिंडोरी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रायसेन में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (येलो अलर्ट)

रीवा, कटनी, दमोह, सागर, छतरपुर, सीहोर

(Past 24 hours)
Guna 46.0
Hoshangabad 43.2
Pachmari 22.0
Betul 2.8
Chhindwara 0.6
Jabalpur 5.8
Indore 3.1
Mandla 6.0
Narsinghpur 7.0
Malanjkhand 1.7
Ratlam 16.0
Sidhi 35.6
Gwalior 24.1
Raisen 27.0
Nowgaon 18.0
Khajuraho 1.0
Damoh 2.0
Sagar 1.0
Ujjain 0.2
Shajapur 9.0
Khandwa 7.0
Khargone 2.6
Dhar 2.4
mm

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews