आत्मनिर्भर भारत में MP का होगा महत्वपूर्ण योगदान, जागरूकता से हारेगा कोरोना..नरोत्तम

आत्मनिर्भर भारत में MP का होगा महत्वपूर्ण योगदान, जागरूकता से हारेगा कोरोना..नरोत्तम

दतिया।सत्येंद्र रावत

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा(narottam mishra) ने दतिया(datia) विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद नागरिकों को राहत सामग्री वितरण की एवं दतिया नगर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।

रविवार को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा सुबह 9:00 बजे दतिया निवास पर पहुंचे। जहां पर उपस्थित आम नागरिकोंओ से मुलाकात की गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री(home & health minister) डॉ नरोत्तम मिश्रा ने समाजसेवी अमित महाजन दीपू सचदेवा अरुण तिवारी की टीम के साथ दतिया नगर की बस्तियों के जरूरतमंद परिवारों में राशन सामग्री वितरण की। इसके पश्चात गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दतिया नगर के आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जोनहार घूघसी हिडोरा और डगरई पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों में दाल चावल गेहूं तेल नमक मिर्ची धनिया राहत सामग्री के पैकेट वितरण किये। सभी नागरिकों के सैनिटाइजर से हाथ धुलाये गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उपस्थित नागरिकों को समझाते हुए कहा कोई नहीं जानता था कि ऐसा भी वक्त आएगा।

इंसान को इंसान से दूर रहना पड़ेगा केरोना महामारी ने विश्व के अंदर एक अलग ही बदलाव लाकर खड़ा कर दिया है पर देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस महामारी को भारत देश मे हावी नहीं होने दिया। विश्व के कई देश इस महामारी से बिखर गए हैं पर हमारा भारत देश जो मजबूत स्थिति पर खड़ा था। उसी मजबूत स्थिति पर आज खड़ा है। मोदी जी दिन रात देश के एक-एक नागरिक की चिंता करते हुए कैरोना महामारी को परास्त करने में लगे हुए हैं। मध्य प्रदेश के अंदर भी केरोना महामारी को हावी नहीं दिया केरोना महामारी को हम सभी मिलकर प्रदेश से हरा कर भगाएंगे। हम सभी कि जागरूकता से ही केरोना हारेगा।

साथ में सुरेंद्र बुधौलिया विपिन गोस्वामी कालीचरण कुशवाह पुस्पेंद रावत योगेश सक्सेना बलदेव राज बल्लू प्रशांत ढेगुला सतीश यादव अतुल भूरे चौधरी डा राजू त्यागी मुकेश यादव रघुवीर कुशवाह प्रवीण पाठक गौरव दांगी अंकित शर्मा राकेश साहू सहित समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews