MP की महिला पत्रकार ने PM-CM को लिखा पत्र, की ये मांग

-Shivraj-for-active-narendra-Modi-will-play-important-role-in-Lok-Sabha-elections

भोपाल/कटनी।

कोरोना से गहराए संकट को लेकर लॉक डाउन के बीच कटनी की एक महिला पत्रकार ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है । इसमें उन्होंने गरीब महिलाओं की चिंता जताते हुए सेनेटरी पैड की मांग ताकि सभी महिलाएं खुद को सुरक्षित रख सके और कोरोना साथ ही अन्य बीमारियों से खुद का बचाव कर सके।

कटनी की महिला पत्रकार वंदना तिवारी सहारा समय की संवाददाता ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मेल किया और कोरोना वायरस के साथ अन्य और बीमारियों से महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए की गरीब महिलाओं जो खरीदने में सक्षम नही है उनके के लिए सेनेटरी पैड की मांग कुछ इस तरह पत्र लिख कर की

………….आदरणीय मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है मैं आपका ध्यान आकर्षण एक महत्वपूर्ण विषय मैं करना चाहती हूं हालांकि मैं जो कहने जा रही हूं हो सकता है मैं जहां रहती हूं लोगों को जब यह पता चले कि मैंने क्या मांग की है आपसे तो लोग मेरा मजाक बनाए पर मुझे इस बात की तनिक मात्र चिंता नहीं है आदरणीय मुख्यमंत्रीजी लॉक डाउन होने के कारण किराना दुकानों में किराना तो उपलब्ध है पर महिलाओं के लिए प्रतिमाह इस्तेमाल होने वाले सबसे जरूरी सेन्टरी पेड उपलब्ध नहीं है और वह महिलाएं जो घरों में काम करती थी आज उनका काम छूटने के कारण शायद उनके लिए वह बेहद महंगा बन चुका होगा जिसके कारण वह नहीं ले पा रही हैं पर माननीय मुख्यमंत्री जी करोना वायरस इन्फेक्शन से तो बाद में प्रभावित होंगी वह महिलाएं पर मासिक धर्म में कपड़ा इस्तेमाल करने से वह पहले संक्रमित हो जाएंगी कृपया आप से अनुरोध है अगर आपने अक्षय कुमार की पैडमैन देखी हो तो उसमें पूरी तरीके से विस्तृत जानकारी है कि एक महिला के लिए कितना जरूरी होता है अन हाइजीन होना मेरा आपसे अनुरोध है अपनी बहन बेटियों का इस विषय में भी सोचे आप से मेरा विनम्र अनुरोध है माननीय मुख्यमंत्री जी मैं एक पत्रकार होने से पहले मैं एक महिला हूं और मेरा आपके संज्ञान में यह विषय लाना अत्यंत आवश्यक है यथासंभव हमारे भारत की सभी महिलाओं की मदद करें धन्यवाद।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews