MPBSE 12th Result: जबलपुर के तीन छात्रों ने प्रदेश में लहराया परचम, कोई IAS तो कोई बनना चाहता है इंजीनियर

MPBSE 12th Result: जबलपुर के तीन छात्रों ने प्रदेश में लहराया परचम, कोई IAS तो कोई बनना चाहता है इंजीनियर

जबलपुर।संदीप कुमार

कोरोना वायरस के बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने आज 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है इस रिजल्ट में संस्कारधानी जबलपुर के तीन छात्र मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं कहा जा सकता है कि इस वर्ष जबलपुर के तीन छात्रों ने जबलपुर सहित मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है।

सेंट नार्बट स्कूल की प्रियंका पटेल ने कामर्स में बनाया पांचवा स्थान

माध्यमिक शिक्षा मंडल हायर सेकेंडरी का आज जो रिजल्ट आया है उसमें कामर्स विषय से 12 वी क्लास में प्रियंका पटेल ने मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।प्रियंका के अलावा स्टेट मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान गणित विषय से आशीष कुशवाहा है जबकि वर्षा मंगतानी ने कामर्स विषय से ही दसवां स्थान प्राप्त किया है।

कामर्स विषय मे पांचवा स्थान बनाने वाली प्रियंका ने साझा की अपनी सफलता

प्रियंका पटेल ने कहा कि उसे उम्मीद नही थी कि वो मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बना सकती है हालांकि कोविड-19 ने कुछ हद तक पढ़ाई को जरूर प्रभावित किया था पर पेपर अच्छे हुए जिसका नतीजा ये है कि आज मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।प्रियंका की माने तो सेल्फ स्टेडी में ज्यादा उसे भरोसा था इसके साथ ही स्कूल की टीचर-प्रिंसिपल सबने उसकी शिक्षा पर जोर दिया जिसकी सफलता आज सामने दिख रही है।

आईएएस बनना चाहती है प्रियंका पटेल

आगे की पढ़ाई को लेकर प्रियंका ने बताया कि वह कामर्स के साथ ही बीकॉम करना चाहती है और आईएएस बनना उसका मकसद है।प्रियंका ने अपनी सफलता के लिए अपने पिता का भी शुक्र गुजार किया है जिन्होंने उसे हमेशा अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित किया है।

पिता ने अपनी बेटी की सफलता पर जताई खुशी

प्रियंका पटेल के पिता डॉ राम कृष्ण पटेल जो कि कामर्स के प्रोफेसर है उन्होंने अपनी बेटी की सफलता पर प्रशन्नता जाहिर की है।उन्होंने कहा कि मुझे प्रियंका से दसवीं में भी उम्मीद थी कि वह टॉप करे पर वो नही हो सका हालांकि इसकी कमी उसने 12 वी में पूरी कर दी।प्रियंका के पिता ने बताया कि वह हमेशा से ही सेल्फ स्टेडी ही करती थी पर जहाँ उसे जरूरत पड़ती थी मैं उसकी मदद करता था ये कहा जा सकता है कि आज प्रियंका की इस सफलता में उसकी मेहनत ही है।

प्रियंका को स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई

प्रियंका पटेल की सफलता पर सेट नॉरबर्ट स्कूल की प्रिंसिपल और टीचर ने भी उसे ढेरों बधाई दी आज इस सफलता के बाद जहां प्रियंका के चेहरे पर मुस्कान है तो वही उसे पढ़ाने वाले शिक्षक गण भी खुश हैं कि उनके स्कूल में पढ़ने वाली प्रियंका ने स्टेट मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है यह मध्य प्रदेश सहित फ्री संस्कारधानी के लिए गौरव की बात है।

वहीँ आशीष कुशवाह ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया, मैथ्स साइंस सब्जेक्ट में आशीष कुशवाह ने बारहवीं की परीक्षा में पांच सौ में से चार सौ सतासी अंक लाते हुए 97.4प्रतिशत लेकर मध्य प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया।वही पं लज्जा शंकर मॉडल हाई स्कूल के बारहवीं के छात्र नावेद आंसारी ने मैथ्स साइंस सब्जेक्ट में उत्तरीन होते हुए जिले में दूसरा स्थान लाते हुए 500 में चार सौ सड़सठ अंक प्राप्त करते हुए 93.4 प्रतिशत लाकर स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया।

प्रदेश में चौथा स्थान लाने वाले छात्र आशीष कुशवाह ने बातया की उसे काफी खुशी हो रही है मेरी इस मेहनत के पीछे स्कूल टीचर का काफी सपोर्ट रहा,वही परिवार ने मेरी पढ़ाई को लेकर काफी सपोर्ट किया जिसके चलते आज प्रदेश में चौथा स्थान हासिल हुआ , आशीष ने बताया कि वह इंजिनीयर बनना चाहते है।

जबकि नावेद अंसारी ने कहा कि जिले में दूसरा स्थान आने से उन्हें बेहद ख़ुशी है जिसका श्रेय उन्होंने ने अपने स्कूल के शिक्षकों को देते हुए बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन के चलते व माता पिता के सहयोग के चलते आज दूसरा स्थान आया है,,नावेद अंसारी ने कहा कि वह आगे इंजीनियर बनना चाहते है।इधर मॉडल हाई स्कूल की प्राचार्या वीना वाजपेयी ने बताया कि बारहवीं के परीक्षा परिणामो में विद्यायल के दो छात्रों ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया है जिसमे मध्य प्रदेश में आशीष कुशवाह ने चौथा स्थान व नावेद अंसारी ने जिले में दूसरा स्थान लाते हुए स्कूल को गौरवन्तिक करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews