लॉक डाउन के बीच घर में दिखा नरोत्तम का नया अंदाज, देखें वीडियो

लॉक डाउन के बीच घर में दिखा नरोत्तम का नया अंदाज, देखें वीडियो

दतिया।
कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते पीएम मोदी ने देशभर में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है।सभी लोगों से अपील की है कि वे घरों में रहे और सुरक्षित रहे है। सभी राज्यों में सरकारों और प्रशासन द्वारा इसका सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। इन दिनों क्या नेता क्या अभिनेता सभी अपने आप को घरों में कैद किए हुए है और अपने परिवार के साथ समय बीता रहे है। ऐसे में प्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी विधायक नरोत्तम मिश्रा के कुछ वीडियो सामने आए है जिसमें वे अपने नातिनों शिवत्व और अमायरा के साथ समय बीता रहे है कभी खेल कर तो कभी उन्हें पढ़ाकर।वीडियो में नरोत्तम बच्चों के लिए कभी घोड़ा बन रहे है तो कभी टीचर ।

बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले नरोत्तम ने खुद को भोपाल में ही अपने घर तक सीमित कर लिया है। वे किसी से भी नहीं मिल रहे हैं। उनकी पुत्री का बेटा और बेटी इस समय उनके घर आए हैं। नरोत्तम राजनीति से दूर इनके साथ अपना समय बिता रहे हैं। पोता-पोती की जिद पर खेलते समय नरोत्तम घोड़ा बन जा रहे हैं। कभी पोती तो कभी पोते को पीठ पर बैठकर एक कमरे से दूसरे कमरे में उन्हें घुमा रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews