शिवराज मंत्रिमंडल गठन से पहले नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

शिवराज मंत्रिमंडल गठन से पहले नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

भोपाल।
कोरोना संकटकाल के बीच आज मंगलवार को शिवराज मंत्रिमंडल का गठन होना है। इसमें पांच विधायकों के मंत्री पद शपथ लेने की संभावना है।शपथ लेने वाले मंत्रियों में डॉ. नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल व मीना सिंह के अलावा सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत के नाम बताए जा रहे हैं।इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ विधायक नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है।

नरोत्तम ने केंद्रीय नेतृत्व और सीएम शिवराज को धन्यवाद दिया है।उन्होंने कहा कि फिलहाल मंत्रिमंडल छोटा होगा। मुझे एक दर्जन विभागों का अनुभव है , जो भी विभाग मिलेगा ईमामानदारी से काम करुंगा।कोरोना के चलते छोटा मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है।अभी तक मुख्यमंत्री शिवराज टीम मोदी के रूप में काम कर रहे थे काम। अब हम टीम शिवराज के नेतृत्व में काम करेंगे।मंत्री पद की शपथ लेने वाले नरोत्तम मिश्रा पार्टी के वरिष्ठ विधायक हैं और बीजेपी की सरकार वापसी में उनकी खास भूमिका है।

दरअसल, आज मंगलवार दोपहर 12 बजे भोपाल स्थित राजभवन में शपथ समारोह का आयोजन सादगी के साथ किया जाएगा। कोरोना संकट के चलते शारीरिक दूरी और संक्रमण से बचाव के सभी उपायों को अपनाते हुए आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री चौहान की शपथ के 29 दिन बाद उनके मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है। फिलहाल पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों में सिलावट और राजपूत को ही शामिल करने का निर्णय किया गया है।जहां कमल पटेल हरदा के विधायक और जाट नेता हैं तो विधायक मीना सिंह आदिवासी पूर्व मंत्री और महिला कोटे से मंत्री बन रहीं है। वही तुलसी सिलावट कमलनाथ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे, वहीं गोविंद राजपूत परिवहन और राजस्व मंत्री रह चुके है। उम्मीद है इनको यही विभाग दोबारा फिर से मिल जाएंगे। इस मंत्रिमंडल गठन में पार्टी में पांच मंत्रियों में दो मंत्री सिंधिया कोटे के हैं। इससे साफ है कि सरकार में सिंधिया का दखल बरकरार रहेगा।
कोरोना संकट पर नियंत्रण और लॉकडाउन हटने के बाद अगले महीने मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना भी जताई जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews