नया दिन नए रिकॉर्ड, बीते 24 घण्टे में देश में पाए गए 3.5 लाख से अधिक कोरोना संक्रमित, 2812 मौतें

MP corona

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में कोरोना (corona) से हालात बद से बदतर होते चले जा रहे हैं। हर बीतते दिन के साथ आंकड़े आसमान छू रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 3,52,991 लोग कोरोना की चपेट में आ गए, वहीं 2812 लोगों की जान भी चली गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (central health ministry) के अनुसार देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों (corona infected) की संख्या 1,73,13, 163 हो गयी है। वहीं अब तक कोरोना से 1,95,123 जानें जा चुकी हैं। यूं तो पूरा विश्व ही इस महामारी (pandemic) से जूझ रहा है लेकिन इस साल कोरोना ने भारत (india) को बहुत ही बुरी तरीके से अपनी चपेट में लिया हुआ है। भारत की ऐसी स्थिति देखते हुए अन्य देश भारत की सहायता हेतु हाथ बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढें… अनूठी शादी: साइकिल पर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, ये है खास वजह

पिछले साल भी फरवरी-मार्च में कोरोना ने भारत में दस्तक दे दी थी और साल भर में करीब 1 करोड़ लोगों को संक्रमित कर दिया था। पिछले वर्ष 16 सितम्बर को देश में कोरोना संक्रमितों का 50 लाख का आंकड़ा पार हो गया था उसी महीने की 28 तारीख तक ये आंकड़ा 60 लाख हो गया था। 11 अक्टूबर को ये करीब 70 लाख पहुंच गया था। इसी तरह से बढ़ते हुए 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और दिसम्बर में देश में 1 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके थे। जनवरी 2021 में इन मामलों में गिरावत आने लगी थी लेकिन मार्च आते-आते एक बार फिर कोरोना ने कहर बरपाना शुरू किया और इस बार तो 2 महीने के अंदर ही मामले 1.50 करोड़ के पार पहुंच गए।

यह भी पढ़ें… बहुप्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा, यहां देखिए विनर लिस्ट

हालांकि इन सबके बीच वैक्सीन लगाने का सिलिसला भी जारी है। 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सिनेशन प्रोग्राम में अब तक देश में कुल 14,19,11,223 लोग कोरोना की वैक्सीन ले चुके हैं। इसके साथ ही देश में रिकवरी रेट में भी तरक्की देखने को मिल रही हैं। जहां अभी कुल संक्रमितों की संख्या 28,13,658 है वहीं कोरोना को मात दे चुके लोगों की संख्या 1,43,04,382 है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews