शव के दाह संस्कार की व्यवस्था नही, भरी बारिश में टायर और घासलेट के सहारे जलाया गया शव

शव के दाह संस्कार की व्यवस्था नही, भरी बारिश में टायर और घासलेट के सहारे जलाया गया शव

इंदौर, आकाश धोलपुरे 

मध्यप्रदेश के आधुनिक शहर और मंत्री उषा ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में आज भरी बारिश के बाद कई घण्टो स घर रखा शव आखिरकार तिरपाल से ढंककर जलाया गया। बताया जा रहा है कि पूरा मामला इंदौर की महू तहसील के मालवीय नगर इलाके बजरंग नगर की है। जहां करीब 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो जाने के बाद उसके शव को मुखाग्नि नही दी जा सकी और वजह ये है आजादी के 74 वें वर्ष में प्रवेश करने के बावजूद इस गांव में अब तक शमशान की व्यवस्था नही है जिसके चलते यहां खुले में नदी के करीब शव को जलाया जाता रहा है।

लेकिन ताजा मामला देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक भेरूलाल चौहान के भाई की मौत का था और अपने भाई की मौत के दौरान हो रही बारिश के चलते वो अपने भाई के शव को विधि विधान से दाह संस्कार नही कर पाए। ऐसे में भरी बारिश में टायर व घासलेट के सहारे शव को जलाया गया। शव जिस वक्त जल रहा था उस वक्त उसके सिर पर कोई छत नही थी लिहाजा बारिश से बचाने के लिये तिरपाल की व्यवस्था की गई और जैसे तैसे लोगो ने कोरोना संकट के बीच शव का दाह संस्कार किया।

जानकारी के मुताबिक शमशान के निर्माण के लिए इंदौर के पूर्व कलेक्टर ने 3 लाख रुपए आवंटित भी कर दिए थे तब तत्कालीन एसडीएम द्वारा 15 दिन में शमशान के निर्माण का आश्वासन भी दिया था लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद भी 100 से अधिक परिवारो के बजरंगपुरा गांव में शमशान का निर्माण नही हो सका। बताया जा रहा है की बुजुर्ग के शव को डेढ़ दिन से भी ज्यादा वक्त तक घर पर रखने की सूचना मिलने के बाद आख़िल भारतीय बलाई समाज के कार्यकर्ताओं को खबर मिली तब कही जाकर जैसे तैसे बारिश के बीच बुजुर्ग नानूराम का दाह संस्कार किया गया। समाज के अध्यक्ष मनोज परमार का आरोप है कि गांव दलित समाज का है इसलिए गांव में शमशान का निर्माण नही हो सका है उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के 74 साल के बाद भी आज ये स्थिति में ऐसे में ये साफ है कि आज भी दलितो को मरते वक्त भी छत से मरहूम रहना पड़ रहा है।

हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन अधिकारियों में खलबली मची ह क्योंकि कोरोना संकट के बीच तिरपाल से ढंककर शव दाह करने का वीडियो प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। फिलहाल, जिम्मेदार आगे क्या एक्शन इस वायरल वीडियो के बाद लेते है ये तो वक्त ही बताएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews