कमलनाथ के भाई भाभी के हत्यारों की तलाश में नोएडा पुलिस के छापे, दो संदेही उठाये

कमलनाथ के भाई भाभी के हत्यारों की तलाश में नोएडा पुलिस के छापे, दो संदेही उठाये

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) के चचेरे भाई और भाभी की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश में नोएडा की पुलिस (Noida Police) ने ग्वालियर में छापे मारे है। पुलिस ने दो संदेही भी उठाये हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) के चचेरे भाई सुरेंद्र नाथ एवं भाभी सुमन नाथ की ग्रेटर नोएडा में उनके घर में हुई हत्या की सुई ग्वालियर के बदमाशों पर घूम रही है। संदेही बदमाशों की तलाश में नोएडा की पुलिस (Noida Police) ग्वालियर पहुंची है। नोएडा पुलिस (Noida Police) ने हत्या के जो साक्ष्य जुटाए थे उनमें दंपति के घर के नीचे के हिस्से मेंशराब पार्टी करने वाले लोग शक के घेरे में हैं। पुलिस को जहाँ सुरेंद्र नाथ की बॉडी मिली थी उसके पास ही शराब की बोतल, गिलास, खाने का सामान,सिगरेट, बीड़ीआदि भी मिले थे। पुलिस ने जब इन संदेहियों की सूची तैयार की तो उसमें करीब चार पांच ग्वालियर के बदमाशों के भी आये। इसी आधार पर नोएडा पुलिस (Noida Police) ने ग्वालियर पुलिस की मदद से ग्वालियर में छापे मारे।

बताया जा रहा है कि नोएडा से आई पुलिस ने गोले का मंदिर थाना क्षेत्र से दो संदेहियों को उठाया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि नोएडा की पुलिस (Noida Police) एक डबल मर्डर के सिलसिले में आई है उसने लोकल पुलिस के सहयोग से दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews