MP उपचुनाव 2020 : किसने कहा- अब कांग्रेस विधायक तरवर लोधी होंगे BJP में शामिल

MP उपचुनाव 2020 : किसने कहा- अब कांग्रेस विधायक तरवर लोधी होंगे BJP में शामिल

सागर, शुभम पाठक। आज सोमवार को‌ सागर की सुरखी विधानसभा (Surkhi Assembly) के अन्तर्गत बिलहरा में भाजपा के प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) के पक्ष‌ में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) की आम सभा थी, जिसमें लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘लोधी रामगोपाल सिंह राजपूत’ भी शामिल हुए थे और जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि अब आगे राहुल लोधी(Rahul Singh Lodhi) के बाद और कौन भाजपा में शामिल हो सकता है तो उन्होंने लोधी समाज से बंडा के विधायक तरवर सिंह लोधी का नाम लेते हुए कहा कि विकास के लिए तरवर लोधी सहित कांग्रेस के कई अन्य और विधायक भी भाजपा(BJP) में शामिल हो सकते हैं और अब इस बयान से प्रदेश में चर्चाएं भी तेज हो गई है।

दरअसल, प्रदेश में निरन्तर कांग्रेस (Congress) के विधायक अपने इस्तीफे देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो रहे हैं और इससे प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति कमजोर भी नजर आ रही है और कांग्रेस से इस्तीफा देने वालो में लोधी समाज के दो बड़े विधायक का नाम भी शामिल हैं ।एक है‌ बड़ामलहरा से प्रद्युम्न सिंह लोधी(Pradyuman Singh Lodhi) और दूसरे है दमोह से राहुल लोधी जिन्होंने रविवार को ही अपने विधायक पद से इस्तीफा दे कर भाजपा (BJP) में शामिल हो गये है और अब केवल लोधी समाज के एकमात्र कांग्रेस में सागर जिले की बंडा विधानसभा से विधायक तरवर लोधी‌‌ है जिनकी‌ मध्यप्रदेश में चर्चाएं ‌भी तेज हो गयी है कि वे तरवर लोधी‌‌ बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। मगर तरवर लोधी ने ऐसी सभी अफवाहों को नकारते हुए निरंतर ‌नजर आ रहे हैं। अब इन चर्चाओं के बाद आगे देखना होगा कि प्रदेश में फिर कोई विधायक दल बदल करता है कि‌‌ नहीं।

तरवर सिंह लोधी (बंटु भैया) सागर के बंडा विधानसभा (Banda Assembly )से साल 2018 में पहली बार चुनकर आये थे और उन्होंने भाजपा के हरवंश सिंह राठौर को लगभग 24000 वोटों के अंतर से हराया था। और वे अब कांग्रेस में लोधी समाज के प्रदुमन लोधी और राहुल लोधी के कांग्रेस ‌से इस्तीफे के बाद एकमात्र विधायक बचे हुए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews