जबलपुर में अब नगर निगम कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों को किया गया क्वॉरेंटाइन

जबलपुर में अब नगर निगम कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों को किया गया क्वॉरेंटाइन

जबलपुर।

मध्यप्रदेश(madhya pradesh) में कोरोना(corona) का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इंदौर(indore), भोपाल(bhopal) और उज्जैन(ujjain) के बाद जबलपुर(jabalpur) से लगातार मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिनों पास लोगों की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद बुधवार देर रात नगर निगम(Municipal council) के एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव(corona positive) आई है। जिसके साथ है जिले में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा बढ़कर 84 हो गया है।

दरअसल आईसीएमआर(ICMR) से दूसरे खेत में प्राप्त सैंपल रिपोर्ट(sample report) में नगर निगम के एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आईसीएमआर की पुष्टि के बाद जबलपुर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 84 पहुंच गई है। नगर निगम के कर्मचारी के पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद उनके संपर्क में आए हुए लोगों को क्वॉरेंटाइन(quarantine) किया जा रहा है। अब इनके भी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। वहीं इससे पहले बुधवार की सुबह आईसीएमआर के 86 सैंपल रिपोर्ट में से 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वही राहत की बात ये है कि जबलपुर में अब तक 7 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2561 हो गई है। वहीं प्रदेश में कुल 131 लोग की संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। जबकि 463 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews