अब इस जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

अब इस जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

सिंगरौली जिले में पहला कोरोना वायरस पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है 19 वर्षीय पुरुष निवासी रमडीहा पोस्ट लमसराय तहसील चितरंगी जो कि 15 मई को मुंबई से उत्तर प्रदेश की घोरावल की रास्ते अपना गांव में आया था।अचानक उसकी तबियत खराब हो गई जिसे 16 तारीख को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था और उसी दिन सैंपल जबलपुर भेजा गया था।सोमवार रात को प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है।जिला कलेक्टर के द्वारा बेहतर चिकित्सा व्यवस्था हेतु व्यक्ति को सुबह रीवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जहाँ उसका इलाज सुरु हो गया है

वही संबंधित ग्राम की बसाहट को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा रहा है सर्वे दल द्वारा जल्दी सर्वे पूर्ण करके और कांटेक्ट कि सैंपलिंग किया जाएगा वही जिला कलेक्टर ने सभी से अपील किया है कि अगर आपके आस पास या गांव में कोई भी व्यक्ति बाहर से आता है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन या अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में दे और जो लोग बाहर से आये हुए है वो 14 दिन तक होम क्वॉरेंटाइन रहे अगर वो बाहर घूमते हुए पाए गए तो उन पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews