अब खंडवा में सब इंस्पेक्टर की मौत, कोरोना के कोई लक्षण नही

अब खंडवा में सब इंस्पेक्टर की मौत, कोरोना के कोई लक्षण नही

खण्डवा।सुशील विधानी।
खण्डवा जिले के जावर थाने में पदस्थ पुलिस उप निरीक्षक अन्तर सिंह चौहान की कल रात अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई। प्राथमिक तौर पर मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि अंतरसिंह चौहान की कोरोना संबंधी कोई पूर्व में शिकायत नहीं थी और न ही इसके कोई लक्षण सामने आये थे। जिला अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक चौहान को पूर्व में भी हृदयरोग सम्बन्धी शिकायत रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 56 वर्षीय अंतरसिंह चौहान मूल रूप से इंदौर के पास सिमरोल के रहने वाले थे लेकिन पिछले लम्बे समय से जावर थाने में पदस्थ रहे ,उनके पास कुछ समय के लिए इस थाने के प्रभारी का भी दायित्य रहा है। वे यहाँ स्टाफ़ क़्वार्टर में अकेले रहते थे। थाने में उनके सहयोगी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र कराहे ने बताया कि कल रात करीब बारह बजे जब चौहान अपने घर में थे तब अचानक उन्हें घबराहट हुई तो उन्हें तत्काल पुलिस वाहन से जावर के अस्पताल मेले जाया गया वहां उनका ब्लड प्रेशर काफ़ी कम हो रहा था ,स्थिति गंभीर होते देख उन्हें यहाँ से खण्डवा जिला मुख्य चिकित्सालय रेफर किया गया जहाँ पहुँचने के पूर्व ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews