पुलिस नही अब गाँव के युवक रोकेंगे अवैध कार्य, शुरुआत में ही पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

पुलिस नही अब गाँव के युवक रोकेंगे अवैध कार्य, शुरुआत में ही पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

जबलपुर।संदीप कुमार

अमूमन अवैध शराब के निर्माण का भंडाफोड़ आबकारी विभाग(Excise Department) या पुलिस(police) करती आ रही है। लेकिन यह पहली बार सामने आया जब गांव के लड़कों ने अपने खुद के व्हाट्सएप ग्रुप(whatsapp group) और जागरूकता के माध्यम से अवैध शराब निर्माण करने वालों का भंडाफोड़ किया। गांव के युवको ने स्वयं पहाड़ी पर जाकर सर्चिंग की और अवैध शराब भंडारण सहित ड्रम आदि को नष्ट किया।साथ ही इसकी सूचना ग्राम के सरपंच एवं कोटवार को दी गई।जहाँ बाद में पुलिस को सूचित कर मामला कायम किया गया।मामला पनागर थाना के तिदनी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक गांव की कुछ जागरूक युवकों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है।गांव में कुछ दिनों से बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी जिसके चलते लड़कों को कुछ संदेह हुआ और उन्होंने गांव में निगरानी रखनी शुरू कर दी।बीती रात गांव की नहर के पास एक ऑटो(auto) रात को करीब 12:00 बजे खड़ा मिला। संदेह होने के बाद लड़कों ने सुबह खुद गांव की पहाड़ी पर तलाश शुरू कर दी। घंटों की मेहनत बाद पहाड़ी के एक हिस्से में अवैध ड्रम जमीन में गड़ा हुआ मिला।इसके बाद लड़कों ने तलाश को तेज किया तो उन्हें कुछ और ड्रम एवं अवैध देशी शराब की भट्टी भी नजर आई।युवकों ने करीब 12 से 15 अवैध स्टॉक की हुए ड्रम को पकड़ा है।

सरपंच को दी गई सूचना

लड़कों ने ग्राम के सरपंच अरविंद महोबिया एवं कोटवार गंगू को इस घटना की सूचना दी। मौके पर सरपंच ने पनागर थाना को सूचित किया और पहाड़ पर बनाई जा रही अवैध देसी शराब का विनिस्टिकरण करने के साथ पंचनामा बनाया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews