अब खरगोन जिले में मिले दो कोरोना पॉजिटिव

अब खरगोन जिले में मिले दो कोरोना पॉजिटिव

खरगोन।
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मिले है। धरगांव में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत के बाद यह जिले में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या तीन हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, हाजी नुरमोहम्मद जमात दिल्ली से 26 मार्च को खरगोन लौटे थे । वे अपनी पत्नी के साथ 19 मार्च से 26 मार्च तक दिल्ली मरकज जमात में रुके थे। हालांकि पत्नी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वही ग्राम असनगावं का युवक विदेश पेरिस से घर लौटा था । युवक को घर पर आइसोलेट किया गया था। स्वास्थ्य अमले ने गाँव की सीमा सील कर दी है।वही युवक के परिजनों के सैम्पल लिए जा रहे है।

सीएमएचओ डॉ. रजनी डावर ने बताया कि मरीज आयसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। नुर मोहम्मद मरकज से लौटे थे। इसकी सूचना उस समय विभाग को नहीं मिली लेकिन जैसे ही जानकारी लगी उन्हें आयसोलेटशन वार्ड में भर्ती किया गया। उधर ललित फ्रांस से लौटा। वहां स्क्रीनिंग के बाद उन्हें छोड़ा। जुलवानिया तक बस से आए। यहां आने के बाद ललित की तबीयत बिगड़ी। वह ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें भी आयसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। शनिवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। फिलहाल दोनों पीड़ित जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अमला अलर्ट हो गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews