सतना में ठगी का शिकार हुई वृद्ध महिला, ठग की तलाश में जुटी पुलिस

अमेजन में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार, 80 लोगों को ठगा, कंपनी का फर्जी ज्वाईनिंग लेटर भी खुद करता था तैयार

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना में आए दिन लोगों को ठगने का मामला सामने आ रहा है। जिसका एक ताजा उदाहरण आज ही सामने आया है। जिसमें एक वृद्ध महिला ठगी का शिकार हो गई। दरअसल, एक युवक ने उससे फुटकर मांगने के बहाने 5 हजार रुपए लूट लिए और रुपए लेकर रफू चक्कर हो गया। जिसके बाद आनन- फानन में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूरी जानकारी ली और ठग बदमाश युवक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया गया है।

रुपए लेकर फरार

दरअसल, बुजुर्ग महिला का नाम बसंती है। तभी युवक ने उसके पास आ कर बड़े प्यार से उसे अपनी परेशानी बता कर झांसे में लिया और फुटकर मांगें और पास खड़ी एक बाइक को अपनी बाइक बताते हुए रुपए लेकर फरार हो गया। काफी देर तक महिला उस बाइक की निगरानी यह सोच कर करती रही कि उस बाइक का मालिक आएगा और रुपए देकर अपनी बाइक ले जाएगा लेकिन वह नहीं आया।

जांच में जुटी पुलिस

मामले में कोलगवां थाना से प्रधान आरक्षक रावेंद्र तिवारी की निगरानी में कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि सतना में लाखों की लागत से लगे इमरजेंसी कॉल बॉक्स पहली बार उपयोगी साबित हुए हैं। बता दें कि सतना में लगे इमरजेंसी कॉल बॉक्स पहली बार अपनी उपयोगिता साबित हुए हैं। इससे लोगों को जरूरी मदद मिल सकती है जब वे आपात स्थिति में होते हैं। पुलिस की तरफ से ठगों को पकड़ने के लिए आसपास लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज का उपयोग करना बहुत उपयोगी होगा। उम्मीद है कि ठगों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और उन्हें कठोर से कठोर सजा दी जाएगी।

सतर्क रहने की सलाह

इस तरह की घटनाएं बहुत घातक होती हैं और इन्हें रोका जाना चाहिए। पुलिस की तलाश शुरू कर दी गई है और उन्हें ठग को जल्द से जल्द पकड़ना चाहिए। इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए। वे किसी अजनबी की मदद के बारे में या अनुचित स्थिति में संज्ञान लेने के बारे में सतर्क रहने चाहिए। साथ ही साथ, अधिक सुरक्षित बनने के लिए, लोगों को अपनी सुरक्षा के बारे में भी सोचना चाहिए और जहां आवश्यक हो, उन्हें अन्य लोगों की मदद के बारे में भी सोचना चाहिए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews